फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   know about bjp's new state president swtantra dev singh

देखते ही देखते कैसे ‘मिर्जापुरी’ से ‘जालौनी’ हो गए भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

Tue, 16 Jul 2019 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Jul 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
know about bjp's new state president swtantra dev singh
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह यूं तो मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले हैं लेकिन वर्षों पहले बड़े भाई की सरपरस्ती में पढ़ाई के लिए कालपी में ऐसे दाखिल हुए कि कुछ ही वर्षों में  वह ‘मिर्जापुरी’ की जगह ‘जालौनी’ बन गए।
विज्ञापन


उरई में स्नातक की परीक्षा के साथ-साथ राजनीतिक ककहरा सीख कर वह सियासी परिदृश्य में कदम-दर-कदम आगे बढ़ते गए। मिर्जापुर जिले के मूल निवासी स्वतंत्र देव सिंह के बड़े भाई श्रीपत सिंह पुलिस विभाग में कार्यरत थे। वर्षों पहले उनकी पोस्टिंग कालपी थाने में हुई तो स्वतंत्र देव भी भाई के साथ कालपी आ गए और एमएसवी इंटर कालेज में पढ़ाई की।
विज्ञापन


 

know about bjp's new state president swtantra dev singh
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद स्नातक की पढ़ाई उरई से की। इसी दौरान वे विद्यार्थी परिषद से जुड़े और संगठन का कामकाज भी देखने लगे। भाई श्रीपत तो ट्रांसफर के बाद जिला छोड़ गए पर स्वतंत्र देव यहीं के होकर रह गए। उन्होंने उरई स्थित तुलसीधाम में ही अपना घर भी बना लिया।

विद्यार्थी परिषद के बाद वह भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष भी बने। इसके बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री बने। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र देव कालपी से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे।



 

know about bjp's new state president swtantra dev singh
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस की उमाकांति जीती थीं। 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तो उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें बिना चुनाव लड़े परिवहन मंत्री बनाया गया। इसके बाद वह विधान परिषद के सदस्य बनाए गए।

लोक सभा चुनाव में उन्हें मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। कांग्रेसी सत्ता वाले राज्य मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सफलता ने स्वतंत्र देव का सियासी कद और बढ़ाया। सत्ता और संगठन के पर्याप्त अनुभव को देखते हुए ही उन्हें अब उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed