{"_id":"5a4351514f1c1bf4688c38e8","slug":"know-about-10-tourist-place-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी की 10 बड़ी जगह जहां न्यू ईयर पर घूमने का अलग ही है मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की 10 बड़ी जगह जहां न्यू ईयर पर घूमने का अलग ही है मजा
शिखा पाण्डेय, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
यूपी में घूमने का अलग ही मजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल की शुरुआत में मौज-मस्ती के साथ-साथ घूमने का अलग ही मजा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं यूपी के उन 10 बड़े खूबसूरत स्थानों के बारे में जहां नए साल पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है।
कानपुर
कानपुर- इस शहर में पर्यटन के लिहाज से कई ऐसे स्थल हैं जहां घूमकर आप अपनी पिकनिक को यादगार बना सकते हैं। ऐतिहासिक स्थल बिठूर, इस्कॉन मंदिर, जेके मंदिर, कानपुर प्राणि उद्धयान, गंगा बैराज आदि।
आगरा
आगरा- यहां ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सिकरी पिकनिक के लिए बेहद ही खूबसूरत स्थल हैं। साथ ही यहां और भी एतिहासित धरोहर और बाग हैं। इस शहर में तिमद-उद-दूलह का मकबरा और अकबर का मकबरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ
लखनऊ- पर्यटन के लिहाज से लखनऊ बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां बड़ा इमामबाड़ा, रेजीडेंसी का खंडहर, सफेद बरादरी, लाल बरादरी, रूमी गेट, लक्ष्मण पार्क, जनरैल कोठी आदि पर्यटन स्थल हैं। विशेष अवसर पर यहां पर्यटनों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
वाराणसी
वाराणसी- यह स्थान हिंदुत्व का उगम स्थल माना जाता है। वाराणसी दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। साथ ही इस स्थान को मंदिरों का शहर माना जाता है। ये स्थान भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। सारनाथ- ये स्थान भी अपने प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां सारनाथ संग्रहालय, अशोक स्तम्भ धर्मराजिका स्तूप, मूलगंध कुटी विहार, चौखंडी स्तूप, डीयर पार्क, धमेख स्तूप आदि।