UP: आसमान में घने बादल, बारिश के साथ बिजली का खतरा; कानपुर समेत 25 जिलों में अलर्ट
Kanpur News: उमस भरी गर्मी के बीच कानपुर और आसपास के जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी जिला स्तरीय नाउकास्ट में कानपुर नगर समेत आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। कानपुर के साथ उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, औरैया समेत आसपास के जिलों में मौसम खराब होने की संभावना है। बारिश के दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
कानपुर और आसपास के जिलों में सतर्क रहने की जरूरत
मौसम में बदलाव के बीच शहर में बारिश होने पर कई इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है। निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
आकाशीय बिजली से बचने की सलाह
गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। खेत, खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है। मौसम केंद्र के अनुसार यह अलर्ट 30 अगस्त रात 10:27 बजे तक प्रभावी रहेगा। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों से स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।