फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Thieves fled via different routes after stealing from a retired bank employee's home

कानपुर: रिटायर्ड बैंक कर्मी के यहां चोरी कर अलग-अलग रास्ते भागे चोर, 211 सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुई फुटेज

Mon, 31 Aug 2026 10:47 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 31 Aug 2026 10:47 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर पुलिस को बगिया क्रॉसिंग और गूबा गार्डन के पास चोरों की लोकेशन मिली है। 

विज्ञापन
Kanpur: Thieves fled via different routes after stealing from a retired bank employee's home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुर के सत्यम विहार में रिटायर्ड बैंककर्मी के घर से करीब पांच लाख के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर चोर अलग अलग रास्ते निकल गए। यह जानकारी क्राइम ब्रांच और पुलिस की जांच में सामने आई। चोरों की फुटेज 211 सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुई। उनकी तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सत्यम विहार कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय दुर्गेश नारायण खन्ना बैंक से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार को उन्होंने लॉक ठीक कराने की आवाज लगा रहे दो युवकों को मुख्य गेट का ताला ठीक कराने के लिए बुलाया। आरोप है कि बुजुर्ग को पानी, तेल और चाबी गर्म करने जैसी बातों में उलझाया। इसी बीच एक ने अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे गहने और नकदी पार कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें एक आरोपी बगिया क्रॉसिंग की ओर जाते हुए दिखा। उसका साथी पनकी रोड की ओर से बंबा रोड होते हुए गूबा गार्डन की ओर जाते हुए नजर आया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed