फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kisan samman nidhi yojna up amount withdrawn from farmers accounts

'सरकार' जरा इन किसानों की बात सुन लीजिए, पासबुक तक सीमित रह गई सम्मान निधि, 'खाते में खेल'

Wed, 15 May 2019 06:39 PM IST
प्रशांत कुमार अजय प्रताप सिंह, अमर उजाला, औरैया
अजय प्रताप सिंह, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 May 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi yojna up amount withdrawn from farmers accounts
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की घोषणा की थी। इस योजना के तहत दो हेक्टेयर या उससे कम भूमि वाले किसानों को प्रत्येक वर्ष छह-छह हजार रुपये उनके बैंक खातों में दिए जाने थे। आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले आनन-फानन में इस योजना को लागू किया गया था।
विज्ञापन


किसानों का चयन कर सूची ऑनलाइन फीड की गई और भारत सरकार से सीधे फाइनेंशियल मैनेजटमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) से किसानों के खातों में दो-दो हजार की धनराशि भेजी गई। जिले से इस योजना के तहत आचार संहिता लगने से पहले एक लाख 45 हजार किसानों का डाटा फीड हुआ था।
विज्ञापन


जिसमें से 81 हजार किसानों के खातों में फरवरी और अप्रैल माह में दो-दो हजार रुपये भेजे गए थे। इनमें से बहुत से किसान ऐसे हैं जिनके खातों में धनराशि आई, लेकिन वापस हो गई। किसानों ने इस पैसे की एंट्री भी अपनी पासबुक में करा रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के औरैया जिले में किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि किसानों के खाते आई और वापस भी हो गई। इस मामले की उप कृषि निदेशक के पास 12 शिकायतें आ चुकी हैं। बैंक और कृषि विभाग के अधिकारी भी हतप्रभ है कि ऐेसा कैसे हुआ? 

रुपये वापस होने की शिकायतें मिल रही हैं

जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि किसान सम्मान निधि के तहत आचार संहिता लगने से पूर्व एक लाख 45 हजार किसानों का डाटा फीड कर भारत सरकार को भेजा गया था। इनमें से 81 हजार किसानों को दो-दो हजार रुपये की दो किश्तों में 32 करोड़ 60 लाख रुपये भेजे गए। किसानों के खातों में रुपये भेजे जाने के बाद से ही रुपये वापस होने की शिकायतें मिल रही हैं। 

कुदकपुर खानपुर फफूंद की किसान शांती देवी ने बताया कि उनका सेंट्रल बैंक  भाग्यनगर में खाता है। उनके खाते में दो हजार रुपये 23 फरवरी को आए और 24 फरवरी को खाते से रुपये वापस चले गए। जब उन्होंने बैंक शाखा से जानकारी की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

शाखा प्रबंधक शोभित मिश्रा ने बताया कि कुदकपुर खानपुर फफूंद की किसान शांती देवी का खाता उनकी शाखा में है। 24 फरवरी को 2000 हजार रुपये आया था। 25 को वापस हो गया। रुपये क्यों वापस हुए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। 

 

रुपया वापस कैसे हो गया इसकी जानकारीनहीं

ग्राम उमरी के किसान राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सेंट्रल बैंक दिबियापुर में उनका खाता है। इस खाता संख्या में 24 फरवरी को दो हजार रुपये आए मगर 25 फरवरी को रुपया वापस हो गया। बैंक के अधिकारी भी कोई जवाब नहीं दे पा रहे। उप कृषि निदेशक कार्यालय में शिकायत की है।

इस संबंध में शाखा प्रबंधक अवधवाल शरद ने बताया कि ग्राम उमरी के किसान राजेंद्र प्रसाद का खाता उनकी शाखा में है। 24 फरवरी को पीएमएफएस से 24 फरवरी को दो हजार रुपये आए थे, जो 25 फरवरी को वापस हो गए। उनके अलावा कई ऐसे किसान है। जिनका रुपया खाता में आया और वापस हो गया। रुपया वापस कैसे हो गया, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है।

 

राशि सीधे दिल्ली से किसानों के खातों में भेजी गई थी

किसानों के खाते में रुपया सीधे केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया है। खातों में तकनीकी त्रुटि के कारण रुपया वापस हुआ है। जो भी ऐसे प्रकरण हैं 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद इनका प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। - अभिषेक सिंह मीणा, डीएम 

धनराशि वापस होने का मामला उनके संज्ञान में है। ऐसा क्यों हुआ? इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। राशि सीधे दिल्ली से किसानों के खातों में भेजी गई थी। जिला स्तर पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि यहां देखकर कुछ बताया जा सके।  - विजय कुमार, उप कृषि निदेशक 


किसानों के खातों से रुपये वापस हुए हैं। किसान लगातार इस तरह की शिकायत कर रहे हैं। अगली बार होने वाले किसान दिवस में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया  जाएगा।- संत कुमार तिवारी ,  मंडल अध्यक्ष भाकियू कानपुर मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed