फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kirti topped in Rangoli competition

रंगोली प्रतियोगिता में कीर्ति अव्वल

Wed, 02 Oct 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kirti topped in Rangoli competition
छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली - फोटो : ORAI
जालौन। सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सभी संकाय में अध्ययनरत छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली में बेहतर कलाकृति बनाने पर कीर्ति तोमर प्रथम आईं।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। निर्णायक मंडल में शामिल अतिथि व्यंजना सिंह, अनामिका शर्मा व श्वेता गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों की कलाकृतियों का बारीकी के साथ अध्ययन किया। जिसके बाद कीर्ति तोमर को विजेता चुना गया। उपविजेता गीता कुशवाहा, सानिया को तीसरे स्थान पर चुना गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान अनामिका शर्मा व व्यंजना सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि रंगोली प्रतियोगिता में रंगों का संयोजन, उनकी माप, उसका उद्देश्य महत्वपूर्ण होता है, जो भी इस मानक पर खरे उतरते हैं, वही प्रतियोगिता के विजेता बनते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हमें अपनी बुंदेली रंगोली को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए, ताकि बुंदेली धरोहर जीवित बनी रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीश दीक्षित ने किया। इस दौरान अवधेश दीक्षित, डॉ. एसके कोष्ठा, डॉ. ओसाफ असंारी, डॉ. सचिन अवस्थी, डॉ. सोमेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. माधवमुरारी बादल, विनय दीक्षित, अश्वनी गौतम, उदयभान, चंद्रभान, राघवेंद्र पटेल, प्रगति चौहान, प्रीति पाठक, कामिनी मिश्रा, नम्रता श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना, राजकुमार याज्ञिक, विनीत मिश्रा, मनीष याज्ञिक, गिरजाशरण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed