फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidwai Nagar Police caught marriage baba, crime news kanpur

यूपी: पांच दुल्हन लाने के बाद छठवीं की कर रहा था तैयारी, बाबा की अन्य पत्नियां कार्रवाई के लिए दर्ज कराएंगी बयान

Mon, 21 Jun 2021 10:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Jun 2021 10:46 AM IST
सार

किदवई नगर में थाना पुलिस द्वारा पकड़े गये बाबा शाहजहांपुर निवासी अनुज चेतन कठेरिया ने अब तक पांच शादियां कर रखी हैं। अपनी पांचों शादियां छिपाकर अनुज छठवीं करने की तैयारी में था।

विज्ञापन
Kidwai Nagar Police caught marriage baba, crime news kanpur
आरोपी अनुज चेतन कठेरिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिलाओं और उनके परिजनों से झूठ बोल कर पांच शादियां करने वाले ढोंगी बाबा को सबक सिखाने के लिए उनकी अन्य पत्नियां भी पांचवीं पत्नी के संपर्क में आ चुकी हैं। पहली और दूसरी पत्नी सोमवार को किदवई नगर थाने में पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन


पांचवीं पत्नी के अनुसार बहरुपिये को सख्त सजा दिलाने के लिए अन्य महिलाएं भी सामने आ रही हैं। शाहजहांपुर निवासी फर्जी बाबा अनुज चेतन कठारिया ने पहली शादी मैनपुरी की युवती से की थी। पांचवीं पत्नी के अनुसार जब उसने बाबा की पहली और दूसरी पत्नियों से संपर्क साधा तो उन्होंने भी अनुज के यातनाएं देने का शौकीन होने की बात कही।
विज्ञापन


अनुज चेतन ने वर्ष 2005 में पहली शादी की थी। शादी के वक्त उसने पहली पत्नी के परिजनों को खुद को मनाली के होटल का मैनेजर बताया था। पहली पत्नी की पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर नौकरी लगी थी, लेकिन अनुज ने उसे नौकरी नहीं करने दी। आए दिन उसे भी बंधक बना कर पीटता था और यातनाएं देता था। पांचवीं पत्नी के अनुसार सोमवार को उसकी दो अन्य पत्नियां थाने पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठवीं शादी की कर रहा था तैयारी
किदवई नगर में थाना पुलिस द्वारा पकड़े गये बाबा शाहजहांपुर निवासी अनुज चेतन कठेरिया ने अब तक पांच शादियां कर रखी हैं। अपनी पांचों शादियां छिपाकर अनुज छठवीं करने की तैयारी में था। बाबा अपने मंसूबों में कामयाब होता इसके पहले ही पुलिस ने उसको धर दबोचा।

शादी डॉट कॉम में बना रखी है प्रोफाइल
अनुज कठेरिया ने शादी डॉट कॉम में भी अपनी प्रोफाइल बना रखी है। इसमें उसने अपना नाम लकी पांडेय बताया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि करीब 32 लड़कियों से अनुज चैटिंग करता है। जिसका रिकार्ड भी मिला है। उसमें यह कभी खुद को टीचर बताता है तो किसी को होटल मालिक। आठवीं तक पढ़ा अनुज खुद को बीएससी पास बताता है और अंग्रेजी में चैट करता है।

2005 में की थी पहली शादी
अनुज ने वर्ष 2005 में जनपद मैनपुरी की रहने वाली युवती के साथ शादी की थी जिसका कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। दूसरी शादी जनपद बरेली की युवती के साथ वर्ष 2010 में की थी इसका भी तलाक का मुकदमा चल रहा है। तीसरी शादी अनुज ने वर्ष 2014 में जनपद औरैया की रहने वाली युवती के साथ किया जिसे भी इसने छोड़ दिया। चौथी शादी अनुज ने तीसरी पत्नी की ही कजिन के साथ की जिसने अनुज का सच जानने के बाद सुसाइड कर लिया था। पांचवी शादी अनुज ने कानपुर नगर के श्याम नगर की रहने वाली युवती के साथ वर्ष 2019 में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed