फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapped two youths including car, leaving one in Kanpur

कार समेत दो युवकों को किया अगवा, एक को कानपुर में छोड़ा, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकी थी गाड़ी

Sun, 27 Sep 2020 01:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped two youths including car, leaving one in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली के रनियां चौकी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आगे जा रही कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बाइक सवार दो युवक जबरन कार में बैठ गए और कार सवार दो युवकों को अगवा कर कानपुर की ओर ले गए। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन


इधर बाइक सवार बदमाशों ने कार व एक युवक को कानपुर में छोड़ दिया। उसे पुलिस ने बरामद किया है। जबकि दूसरे युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी रामकिशोर द्विवेदी का बेटा शिवम (26) के पास कार है। वह कार भाड़े पर चलाता है।

पांच-छह दिन पूर्व सेरुआ गांव निवासी रवींद्र भदौरिया के साथ इंदौर गया था। इसके बाद मुंबई गए थे। शनिवार को कार से दोनों लौट रहे थे। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी। दोपहर में बारा टोल प्लाजा पार करने के बाद आगे जा रही कार को पीछे से आए काली बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक पंप के करीब ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले की शिवम कुछ समझ पाता दो बदमाश जबरन कार में घुस गए। एक बदमाश ने शिवम को पीछे की सीट पर धकेल दिया। इसके बाद कार चलाकर कानपुर की ओर भाग गए। जबकि एक बदमाश बाइक लेकर पीछे से चला गया।

घटनाक्रम को गांव के एक व्यक्ति ने देखा और शिवम के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद शिवम के परिजन चौकी रनियां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में ही कोतवाल तुलसीराम पांडेय, बारा चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी, रनियां चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज देखा।

इसके बाद घटना स्थल की जांच की। पुलिस टीम कानपुर के लिए रवाना हो गई। इसी बीच शाम को शिवम का फोन मां ममता के पास आया और उसने बताया कि बदमाश उसे कानपुर के बर्रा आठ में कार समेत छोड़ गए हैं। जबकि साथी रवींद्र को ले गए हैं।

इधर, पुलिस ने कार समेत शिवम को सुरक्षित बरामद कर लिया। कोतवाल ने बताया कि शिवम ने पूछताछ में बताया कि मुंबई से साथी रवींद्र व दो अन्य लोग साथ आए थे। इसके बाद घर लौटते समय घटना हो गई। अगवा रवींद्र के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सुरागकशी कर बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

घटना से पहले शिवम की मां से हुई थी बात 
शिवम की फोन पर मां ममता देवी से बात हुई थी। इसके कुछ देर बाद कार सवार साथी समेत उसे बदमाशों ने अगवा कर लिया। बेटे आदित्य के साथ चौकी पहुंची ममता ने पुलिस को बताया कि मुंबई से घर लौटते समय पुखरायां आने पर शिवम ने फोन पर बात की थी। उसने भूख लगने व क्या खाना बनाया यह पूछा था। उसने कुछ देर में ही घर पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद उसके साथ हुई घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed