{"_id":"5d5c32a38ebc3e6c5842fa32","slug":"kidnapped-student-run-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुछ इस तरह से बहादुरी के साथ हमीरपुर से अपहृत छात्र बदमाशों के चंगुल से भागा, घर पहुंच बताई ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ इस तरह से बहादुरी के साथ हमीरपुर से अपहृत छात्र बदमाशों के चंगुल से भागा, घर पहुंच बताई ये बातें
Tue, 20 Aug 2019 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सजेती में मंगलवार की सुबह वैन सवार बदमाशों ने स्कूल जा रहे एक छात्र को रास्ते से अपहरण कर लिया। उसे वैन में डालकर कानपुर की ओर जा रहे थे। तभी मौका पाकर छात्र चलती गाड़ी से कूद गया और किसी तरह भागकर अपनी बहन के घर पहुंचा। वहां सारी घटना बताई। देरशाम रिश्तेदार छात्र को लेकर उसके घर पहुंचे।
हमीरपुर के थाना कुरारा के गांव शंकरपुर पारा निवासी शरद कुमार यादव (14) अपनी बहन के यहां रहकर कुतुबपुर (शिवनी) गांव के हीरा देवी इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र है। मंगलवार सुबह वह साइकिल से कालेज पढ़ने जा रहा था।

Trending Videos
तभी, रास्ते में एक वैन पर सवार तीन लोगों ने उसको रोका और कोई नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद वैन पर डालकर भाग निकले। वैन सवार कानपुर मार्ग पर तेजी से गाड़ी लेकर जा रहे थे। तभी सजेती कस्बे के पास शरद को कुछ होश आया तो सजेती थाने के पास स्पीड ब्रेकर में जैसे ही वैन धीमी हुई तो खिड़की खोलकर चलती गाड़ी से कूद गया।
बदमाशों ने पास में थाना देख गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी मौके से फरार हो गए। इधर, शरद थाने न पहुंचकर वहां से असगहा गांव पहुंचा। वहां पर शरद की अपनी बहन के घर पहुंचकर घटना बताई। कुरारा क्षेत्र में छात्र की साइकिल पड़ी देख चर्चा हुई।
पुलिस को सूचना दी गई तो उसकी तलाश शुरू हुई। तबतक शरद की बहन ने फोन से अपने मायके वालों को खबर दी। देरशाम शरद का बहनोई विक्रम यादव कुछ लोगों के साथ उसको लेकर कुरारा पहुंचा। सजेती पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया।