{"_id":"5f8dac598ebc3e5fa3000efb","slug":"kidnapped-by-bjp-leader-s-son-and-nephew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: भाजपा नेता के बेटे, भतीजे को पीटकर अगवा किया, मचा हड़कंप तो हमलावर दोनों को छोड़कर भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: भाजपा नेता के बेटे, भतीजे को पीटकर अगवा किया, मचा हड़कंप तो हमलावर दोनों को छोड़कर भाग निकले
Mon, 19 Oct 2020 08:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के बेटे, भतीजे को पीटकर अगवा किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले में बैठगंज बाजार में बाइक सवार युवकों ने भाजपा नेता व पूर्व सभासद के बेटे और भतीजे को दौड़ाकर पीटा। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। बाइक सवार युवक इन्हें बाजार में भीड़ के सामने अगवा कर ले गए।
पूर्व सभासद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की नाकाबंदी देख हमलावर दोनों को सड़क पर छोड़कर भाग गए। रविवार की शाम लगभग छह बजे भाजपा नेता व पूर्व सभासद लालन ताम्रकार का बेटा ऋषभ व भतीजा श्रीराम काम कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
सब्जी मंडी के पास इलाके के हिमांशु उर्फ गोलू श्रीवास्तव, अमन उपाध्याय, राघव मिश्रा व सद्दाम ने देख लिया। सब्जी मंडी से निकलते ही ऋषभ की बाइक रोक ली। ऋषभ व श्रीराम को अभद्रता करते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दोनों को बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
यह घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लालन ताम्रकार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकेबंदी की। चार टीमें बनाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में दबिश दी गई।

इसपर आरोपी ऋषभ और श्रीराम को उरगांव रोड पर छोड़कर भाग गए। दोनों घायलों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने उन्हें छौलापुर रोड पर ले जाकर बांधकर लाठी, डंडों से बुरी तरह पीटा।
जान से मारने की धमकी भी दी। पूर्व सभासद की तहरीर पर चारों हमलावरों के खिलाफ अपहरण व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि युवकों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी, जिसमें यह घटना हुई। मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
500 मीटर पर चौकी पुलिस रही बेखबर
घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर चौकी है। दबंग बाजार में करीब 30 से 40 मिनट तक भाजपा नेता के बेटे और भतीजे को बेरहमी से पीटते रहे। असलहे लेकर तांडव किया। व्यापारियों और महिला ग्राहकों में चीख पुकार मची रही। पुलिस को खबर नहीं हुई। भाजपा नेता के सूचना देने पर पुलिस सक्रिय हुई।