Kanpur: केस्को कर्मी ने ट्रेन से कटकर जान दी, पत्नी का आरोप- 30 साल का रिकॉर्ड मांग रहे थे अफसर
Kanpur News: मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि पति का ट्रांसफर जब से परेड बिजली घर हो गया था, तभी से रिकॉर्ड देने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने चार अलमारियों में रखीं फाइलों का रिकॉर्ड तो सौंप दिया था, लेकिन कई पुरानी फाइलें नहीं मिल रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नजीराबाद क्षेत्र की कोकाकोला क्रॉसिंग पर शुक्रवार सुबह केस्को के लिपिक ने मेमू ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पत्नी और छोटे बेटे ने केस्को के अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब 30 साल की नौकरी के बाद 15 दिन पहले उनका ट्रांसफर केस्को एमडी कार्यालय से परेड बिजली घर हो गया था।
इसके बाद से उनसे पूरे 30 साल का विभागीय रिकॉर्ड देने का दबाव बनाया जा रहा था। न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से वे तनाव में थे। केस्को एमडी ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराने की बात कही है। नजीराबाद के लाजपत नगर निवासी विनय कुमार मल्होत्रा (54) केस्को एमडी कार्यालय में एकाउंटेंट विभाग में लिपिक थे।
परिवार में पत्नी पूजा मल्होत्रा और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सार्थक और उसकी पत्नी पलक सीए हैं। छोटा बेटा दिव्यांश सीए अंतिम वर्ष का छात्र है। पत्नी पूजा ने आरोप लगाया कि पति विनय का ट्रांसफर जब से परेड बिजली घर हो गया था, तभी से रिकॉर्ड देने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने चार अलमारियों में रखीं फाइलों का रिकॉर्ड तो सौंप दिया था।
तनाव में चल रहे थे पति
लेकिन कई पुरानी फाइलें नहीं मिल रही थीं। आरोप लगाया कि अफसरों ने उन्हें धमकी दी थी कि पूरा रिकॉर्ड नहीं मिला, तो रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे। इसी बात को लेकर पति तनाव में चल रहे थे। पूजा ने पुलिस से आरोपी अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेहद दुखद घटना है। मेरे संज्ञान में प्रताड़ित किए जाने संबंधी कोई बात नहीं आई है। परिजन अगर शिकायत करते हैं तो जांच कराई जाएगी। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। केस्को परिवार का सदस्य होने के नाते उनके घरवालों की हर संभव मदद की जाएगी। -सैमुअल पॉल एन, केस्को एमडी