फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   KDMA and Kanpur Cricketers will clash in the final.

Kanpur News: फाइनल में भिड़ेंगे केडीएमए और कानपुर क्रिकेटर्स

Thu, 26 Feb 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
KDMA and Kanpur Cricketers will clash in the final.
कानपुर। नेशनल क्लब की तृतीय स्व. सुरेंद्र यादव स्मारक आमंत्रण टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हुए सेमीफाइनल में केडीएमए ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को 42 रन से और कानपुर क्रिकेटर्स ने कानपुर साउथ को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच 27 फरवरी को कानपुर साउथ मैदान पर कानपुर क्रिकेटर्स और केडीएमए के बीच सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित साउथ मैदान-ए पर खेले गए मैच में केडीएमए ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। टीम से सुधांशु चौरसिया ने 119 व माही कटियार ने 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपांशु सिंह, निखिल यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं खांडेकर क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 19.5 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई। टीम से आकाश गौर ने 52 रन बनाए।
विज्ञापन


गेंदबाजी में सौरभ सिंह ने पांच व सतनाम सिंह व माधव गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सुधांशु चौरसिया को चुना गया। दूसरे मैच में कानपुर साउथ ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन बनाए। टीम से पृथ्वीराज चौहान ने 77 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अशोक कुमार ने तीन, अभिनव सिंह ने दो, चारू सोनकर व सुनील ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कानपुर क्रिकेटर्स ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन बनाकर मैच जीता। जीत में ध्रुव तोमर ने 42, भवानी सिंह ने 24 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आशुतोष पांडेय ने तीन, नवल कुमार ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव तोमर को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed