{"_id":"63561ffb8f9fe74add5d37d3","slug":"kda-s-campaign-against-land-mafia-two-mps-also-participated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KDA: भूमाफियाओं के खिलाफ केडीए का अभियान, दो सांसद भी हुए शामिल, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KDA: भूमाफियाओं के खिलाफ केडीए का अभियान, दो सांसद भी हुए शामिल, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से की शिकायत
Mon, 24 Oct 2022 10:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 24 Oct 2022 10:48 AM IST
सार
कानपुर विकास प्राधिकारण के द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दो सांसद भी शामिल हो गए हैं। इस अभियान के बारे में सांसद सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को अवगत कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर जनपद में भूमाफियाओं के खिलाफ केडीए की ओर से चलाए जा रहे अभियान में अब शहर के दोनों सांसद भी शामिल गए हैं। दोनों सांसदों सत्यदेव पचौरी और देवेंद्र सिंह भोले की ओर से इस संबंध में मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
पिछले एक महीने के अंतराल में केडीए की तरफ से जोन चार और न्यू कानपुर सिटी क्षेत्र में सात से अधिक स्थानों पर भूमाफियाओं के कब्जे वाली सरकारी जमीनों को अभियान चलाकर खाली कराया गया था। इसमें सनिगवां, सिंहपुर, गंगपुर चकबदा, बैरी अकबरपुर कछार, कटरी शंकरपुर सराय, लुधवा खेड़ा व विधनू क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा अभी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर भूमाफियाओं का सरकारी जमीनों पर कब्जा हटाया जाना है। केडीए के इस अभियान से घबराकर भूमाफियाओं ने लामबंदी भी शुरू कर दी है। पिछले दिनों कुछ अधिवक्ताओं ने भी एक कार्यक्रम के दौरान केडीए वीसी पर जानबूझकर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Trending Videos
हालांकि दूसरे दिन ही आरोप लगाने वाले अधिवक्ताओं में दो फाड़ हो गया था। इस बीच सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बताया कि सरकार का निर्देश है कि भ्रष्टाचारियों और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। केडीए शासन की मंशा के मुताबिक ताबड़तोड़ भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।