{"_id":"6a652121231c309ad90eefde","slug":"kca-suspends-three-players-for-misconduct-towards-the-umpire-kanpur-news-c-362-1-ka11003-152521-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंपायर से अभद्रता करने पर केसीए ने तीन खिलाड़ी किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंपायर से अभद्रता करने पर केसीए ने तीन खिलाड़ी किए निलंबित
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने मैच के दौरान अंपायर से अभद्रता करने पर तीन खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया। इस दौरान तीनों खिलाड़ी एसोसिएशन की प्रतियोगिताओं और उससे संबद्ध इकाइयों की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
केसीए के अवैतनिक सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि साउथ जिमखाना के खिलाड़ी शैलेंद्र शुक्ला को तीन मैचों के लिए निलंबित किया गया है। वहीं सीसीएल टी-20 में भाग ले रही पटेल प्रॉपर्टीज टीम के खिलाड़ी ओम मिश्रा पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा है। इसी टीम के देवेंद्र कुमार को पूरे 2026-27 सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस अवधि में वह केसीए और उससे संबद्ध इकाइयों की किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। क्रिकेट में अनुशासन और अंपायरों के प्रति सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।