बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद: विभाग को मिले 100 सिपाही, खाली प्वाइंटों पर लगेगी ड्यूटी
शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने विभाग को 100 जवान मिले हैं। लंबे समय से जवानों की मांग की जा रही थी। जवानों की आमद से यातायात में व्यवस्था में आमूलचूल सुधार हो सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने ट्रैफिक विभाग को 100 सिपाहियों की सौगात दी है। मेट्रो निर्माण, वाहनों का गलत दिशा से आना, स्कूलों की छुट्टी के दौरान व्यवस्था पटरी से उतरना जाम का प्रमुख कारण है। कई ऐसे चौराहे और तिराहे हैं, जहां ट्रैफिक पुलिस के न होने से रोज जाम लग रहा है।इसी समस्या को खत्म करने के लिए ट्रैफिक सिपाहियों की संख्या बढ़ाई गई है।
कुछ दिन पहले पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक सुधार के लिए विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान ट्रैफिक सिपाहियों की कमी, चौराहों पर साइनेज, पार्किंग, यू टर्न व वन वे को लेकर चर्चा की गई थी। डीसीपी ट्रैफिक संकल्प शर्मा ने बताया कि बेहतर यातायात के लिए 100 सिपाहियों को ट्रैफिक विभाग से संबद्ध किया गया है। इनमें 25 हेड कांस्टेबल भी हैं। जिन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की कमी है उसे पूरा किया जाएगा।
जिन चौराहों अथवा प्वाइंटों पर सिपाहियों की ड्यूटी नहीं लग रही थी, उन स्थानों पर भी ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी सिपाहियों को तीनों जोन (पूर्वी, पश्चिम व साउथ) में बांटा जाएगा। ट्रैफिक विभाग ने नगर निगम को पत्र खिलकर चौराहों पर यू टर्न के साइनेज, पार्किंग, जेब्रा लाइन बनाने की बात भी कही है।