{"_id":"6682987bc47f4699f20825c7","slug":"kanpur-youths-broke-the-head-of-a-coaching-operator-by-hitting-him-with-a-bat-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवकों ने बैट मारकर कोचिंग संचालक का सिर फोड़ा, घर के सामने गाली-गलौज और शोर करने से किया था मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवकों ने बैट मारकर कोचिंग संचालक का सिर फोड़ा, घर के सामने गाली-गलौज और शोर करने से किया था मना
Mon, 01 Jul 2024 05:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:22 PM IST
सार
कानपुर में घर के सामने गाली-गलौज करने और शोर मचाने से मना करने पर युवकों ने बैट मारकर कोचिंग संचालक का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कानपुर में रावतपुर के रोशननगर शिवपुरी में घर के बाहर गाली गलौज को टोकने पर युवकों ने कोचिंग संचालक को सिर पर बैट मार दिया। इससे उनका सिर फट गया। घायल ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिवपुरी निवासी रघुवीर सिंह एक एक डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत लिपिक है। रविवार को रघुवीर सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क पर 10-12 युवक क्रिकेट खेलने के साथ ही शोर मचा रहे थे। उन्होंने युवकों को शोर मचाने से रोका, तो वह गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान पास खड़े रघुवीर के कोचिंग चलाने वाले बेटे अनुज सिंह ने बीच बचाव किया। इस पर लड़कों ने अनुज सिंह के सर पर बैट मारकर घायल कर दिया। रावतपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन