{"_id":"681cb1ae9ed5da70ac063d8c","slug":"kanpur-young-man-who-came-from-bihar-in-search-of-job-jumped-into-the-ganga-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिहार से नौकरी की तलाश में आया युवक गंगा में कूदा, गोताखोरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिहार से नौकरी की तलाश में आया युवक गंगा में कूदा, गोताखोरों ने बचाई जान
Thu, 08 May 2025 07:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 May 2025 07:01 PM IST
सार
Kanpur News: युवक गंगा में कूद गया। गोताखोरों ने उसकी जान बचाई। युवक मानसिक मंदित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गंगा बैराज से गुरुवार की सुबह एक युवक ने गंगा में कूदकर जान देने का प्रयास किया। वहां मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने उसकी जान बचाई। वह बिहार से नौकरी की तलाश में शहर आया था। पुलिस ने उसके बताए पते पर संपर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस उसे मानसिक मंदित मान रही है। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी पूछताछ शुरू हो गई है।
बिहार के गया मोहम्मदपुर टोला निवासी पवन कुमार यादव गुरुवार सुबह करीब 10ः15 बजे गंगा बैराज पहुंचा। यहां एक जगह जाली कटी हुई है। उसने जाली के पास अपने कपड़े उतारे और गंगा में छलांग लगा दी। कोहना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार के मुताबिक गोताखोरों और नाविकों की मदद से युवक की जान बचाई गई। पूछताछ में उसने कहा कि वो काम के सिलसिले में शहर आया था। उसके द्वारा बताए गए पते पर घरवालों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वो कानपुर में कब से हैं। क्या काम करता था। ऐसा क्या हुआ था जो उसने यह कदम उठाने का सोचा, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक मानसिक मंदित लग रहा है।