फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Young Man Shot at Repeatedly Case  Against History Sheeter and Five Unidentified Individuals

Kanpur: युवक पर दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV फुटेज में दिखे हमलावर, हिस्ट्रीशीट और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट

Fri, 08 May 2026 01:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 08 May 2026 01:57 PM IST
सार

Kanpur News: शास्त्री नगर में हिस्ट्रीशीटर मिथिलेश धोबी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक हितेंद्र श्रीवास्तव पर दो बार जानलेवा फायरिंग की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Young Man Shot at Repeatedly Case  Against History Sheeter and Five Unidentified Individuals
काकादेव थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में गुरुवार रात युवक पर दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ आया और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शास्त्री नगर स्थित छइया होटल के पास रहने वाले राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा हितेंद्र गौरव श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता  करीब 10:10 बजे घर के बाहर खड़ा था। तभी उसका दोस्त शिवम गुप्ता उसे बुलाने आया। आरोप है कि इसी दौरान काकादेव के धोबियाना निवासी हिस्ट्रीशीटर मिथिलेश धोबी वहां पहुंचा और हितेंद्र पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर शास्त्री नगर चौकी पुलिस और काकादेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार
इसमें आरोपी अपने साथियों के साथ नजर आया। रिपोर्ट में बताया कि पहली घटना के करीब आधे घंटे बाद मिथिलेश धोबी फिर चार-पांच साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और दोबारा हितेंद्र पर गोली चलाते हुए भागने लगा। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने आरोपियों का पीछा किया, तो आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन

हिस्ट्रीशीट और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट
पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और बेटे की सुरक्षा की मांग की है। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर हिस्ट्रीशीट और पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed