फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Yogi ji thank you Khushi walked 90 km to meet the CM and a cochlear implant changed her world

Kanpur: योगी जी, थैंक यू; 90 किमी पैदल चलकर CM से मिलने पहुंची थी खुशी, कॉक्लियर इम्प्लांट ने बदली दुनिया

Tue, 03 Feb 2026 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Feb 2026 02:07 PM IST
सार

Kanpur News: 90 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री से मदद मांगने वाली कानपुर की खुशी का कॉक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन मुख्यमंत्री के निर्देश पर निशुल्क कराया गया। ऑपरेशन के बाद खुशी अब सुनने और बोलने में सक्षम हो गई है, जिससे उसके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
Kanpur Yogi ji thank you Khushi walked 90 km to meet the CM and a cochlear implant changed her world
जानकारी देते पिता और बच्ची खुशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पहुंचाने के लिए 90 किलोमीटर पैदल चलकर लखनऊ पहुंची मूक-बधिर बच्ची खुशी अब सुनने और बोलने लगी है। मुख्यमंत्री की पहल और सरकारी सहयोग से हुए इलाज ने उसकी ज़िंदगी को नई दिशा दे दी है। खुशी जन्म से ही सुनने और बोलने में असमर्थ थी।

विज्ञापन

नवंबर 2025 में वह बिना बताए घर से निकलकर लखनऊ पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री आवास के बाहर रोते हुए मिलने पर पुलिस ने उसे सुरक्षित थाने पहुंचाया। बाद में मामला संज्ञान में आने पर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जांच में सामने आया कि बच्ची को सुनने के लिए कॉक्लियर इम्प्लांट की आवश्यकता है।

विज्ञापन



कॉक्लियर इम्प्लांट का ऑपरेशन किया
इस पर करीब छह से सात लाख रुपये का खर्च आना था।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन अधिकारी और एक फाउंडेशन के सहयोग से इलाज की व्यवस्था कराई गई।26 जनवरी 2026 को कॉक्लियर इम्प्लांट का ऑपरेशन किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा।

विज्ञापन

Kanpur Yogi ji thank you Khushi walked 90 km to meet the CM and a cochlear implant changed her world
जानकारी देती खुशी - फोटो : amar ujala

एक साल के भीतर सामान्य बच्चों की तरह बातचीत कर सकेगी
अब खुशी न केवल आवाजें सुन पा रही है, बल्कि टूटे-फूटे शब्दों में बोलने की भी शुरुआत कर चुकी है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद खुशी के मुंह से निकले पहले शब्द थे- थैंक यू योगी जी डॉक्टरों के अनुसार नियमित स्पीच थैरेपी से तीन महीने में बोलने की क्षमता बेहतर होगी और एक साल के भीतर वह सामान्य बच्चों की तरह बातचीत कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed