फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman who came from Himachal to tie Rakhi went missing from Central Station; murder alleged

कानपुर: हिमाचल से राखी बांधने आई महिला सेंट्रल स्टेशन से हुई थी लापता, औंधे मुंह मिला था शव, हत्या का आरोप

Sun, 06 Sep 2026 07:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 06 Sep 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Woman who came from Himachal to tie Rakhi went missing from Central Station; murder alleged
बीनू देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सेनपश्चिम पारा में चार सितंबर को तौधकपुर स्थित गेस्ट हाउस के पीछे खाली प्लॉट में औंधे मुंह मिले महिला के शव की पहचान रविवार को उसके पति हरिओम सिंह ने बीनू देवी (38) के रूप में की है। पति के मुताबिक उनकी पत्नी हिमाचल में रहकर मजदूरी करती थीं। वहीं से सेन पश्चिम पारा के लालपुर स्थित मायके में भाई को राखी बांधने आई थीं। लौटते समय सेंट्रल स्टेशन से लापता हो गईं। उन्होंने पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कन्नौज के गुरसहायगंज के बनियानी गांव निवासी हरिओम सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी बीनू देवी 27 अगस्त को हिमाचल से लालपुर आई थीं। भाई रवि, बहन रन्नों समेत परिवार के सदस्यों को राखी बांधी। इसके बाद 31 अगस्त को वह हिमाचल लौटने के लिए सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। हरिओम के अनुसार उनके ससुर और साले ने उन्हें बताया कि स्टेशन पर बीनू ने शराब पी रखी थी। इसे लेकर परिवार के लोगों से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन


वह अपना बैग स्टेशन पर छोड़कर गुस्से में चली गई। उसी दिन से बीनू का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। काफी तलाश के बाद भी बीनू का पता नहीं चला तो वह अपने बेटे हितेश और दामाद सोमवीर के साथ शनिवार को उनकी तलाश में कानपुर पहुंचे। नौबस्ता थाने पहुंचने पर पुलिस ने कुछ दिन पहले सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव की तस्वीर दिखाकर पहचान कराई। पति के अनुसार उनकी पत्नी की हत्या की गई है। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दो टीमें लगाकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी दिखवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed