फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Wife of CRPF Jawan Dead; Body Found Lying on Floor at Home; Murder Suspect

Kanpur: सीआरपीएफ जवान की पत्नी की मौत, घर पर फर्श पर पड़ा मिला शव, हत्या का आरोप

Wed, 13 May 2026 11:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 13 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Wife of CRPF Jawan Dead; Body Found Lying on Floor at Home; Murder Suspect
मोनिका चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गुजैनी के बर्रा आठ में रहने वाले सीआरपीएफ जवान की पत्नी मोनिका चौधरी (30) की बुधवार सुबह मौत हो गई। उसका शव घर पर फर्श पर पड़ा मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया जबकि ससुराल पक्ष ने महिला के फंदा लगाकर जान देने की बात कही। संजय गांधीनगर नौबस्ता निवासी सुघरलाल के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी मोनिका की शादी 21 फरवरी 2019 को छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ जवान दीपक कुमार से की थी।

विज्ञापन


दोनों से एक बेटा युग और दूसरा बउवा है। शादी के बाद से ही ससुरालीजन किसी न किसी बात को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। दीपक भी बेटी से उनके छोटे भाई अनुज की शादी में उसके सारे गहने देने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर कलह बढ़ती गई। बुधवार सुबह 11:30 बजे ससुरालियों ने फोन कर मोनिका की मौत की जानकारी दी। आनन-फानन वह मां शांति और अन्य बहनों के साथ मौके पर पहुंचे तो मोनिका का शव जमीन पर पड़ा पाया। मायका पक्ष ने मोनिका की हत्या का आरोप लगाकर हंंगामा किया। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed