{"_id":"6821b419724151cbb108a58f","slug":"kanpur-wife-murdered-by-slitting-her-throat-with-a-knife-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पत्नी की निर्मम हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंका, पुलिस को छत से मिली खून सनी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पत्नी की निर्मम हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंका, पुलिस को छत से मिली खून सनी ईंट
Mon, 12 May 2025 02:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 May 2025 02:17 PM IST
सार
Kanpur News: चौबेपुर में पति ने पत्नी की निर्मम हत्य कर शव मकान के पीछे खंडहर में फेंक दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौबेपुर क्षेत्र में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की निर्मम हत्या कर शव तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वह रविवार की रात तीनों बच्चों के साथ भूतल पर घर के बाहर सो रही थीं। सोमवार की सुबह आस पड़ोस के लोगों ने उनका रक्तरंजित शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य बरामद किए। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी संजय शर्मा एक ढाबे में कर्मचारी है। वह पांडेयपुर मोहल्ले एक मकान के भूतल में किराये पर कमरा लेकर परिवार समेत रह रहा है। रविवार की रात 32 वर्षीय पत्नी बीनू तीनों बच्चाें सारथी, शिवा, विष्णु के साथ घर के बाहर सो रही थीं। सोमवार की सुबह करीब छह बजे उनका लहूलुहान शव मकान के पीछे खंडहर में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। छत पर खून से सनी ईंट और खून के धब्बे पाए गए। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी, एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी और बिल्हौर एसीपी अमरनाथ यादव ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा और मारपीट होती थी। आरोपी संजय शर्मा पत्नी बीनू पर अवैध संबंध होने का शक जताता था। इस बात को लेकर रविवार देर रात भी दोनों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है। उसने छत पर ईंट और चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी और शव नीचे फेंक दिया। ऐसा उसने घटना को हादसे का रूप देने के लिए किया।
विज्ञापन
बच्चों और पड़ोसियों को नहीं लगी भनक
महिला की हत्या की भनक उनके तीनों बच्चों और दूसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी को नहीं लगी। बच्चों ने पुलिस से बताया कि रविवार की रात सभी खाना खाकर चबूतरे पर सो गए थे। सुबह जागे तो मम्मी का शव घर के पीछे खंडहर में पड़ा हुआ था। रात में मम्मी किस समय ऊपर गईं, उन्हें जानकारी नहीं है।
महिला की हत्या की भनक उनके तीनों बच्चों और दूसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी को नहीं लगी। बच्चों ने पुलिस से बताया कि रविवार की रात सभी खाना खाकर चबूतरे पर सो गए थे। सुबह जागे तो मम्मी का शव घर के पीछे खंडहर में पड़ा हुआ था। रात में मम्मी किस समय ऊपर गईं, उन्हें जानकारी नहीं है।
पति चबूतरे पर आराम से सोते मिला
जब महिला का शव खंडहर में मिला, उस समय पति संजय शर्मा घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। पड़ोसियों ने उसे जगाकर घटना की जानकारी दी। बच्चे भी सोए हुए थे। पुलिस ने उनके और पति के बयान लिए।
जब महिला का शव खंडहर में मिला, उस समय पति संजय शर्मा घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। पड़ोसियों ने उसे जगाकर घटना की जानकारी दी। बच्चे भी सोए हुए थे। पुलिस ने उनके और पति के बयान लिए।