फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Some relief from sunshine, but no relief from cold, similar weather may last till 10th

Kanpur Weather Update: धूप से मिली कुछ राहत...पर ठंड से राहत के आसार नहीं, 10 फरवरी तक रह सकता है ऐसा ही मौसम

Tue, 23 Jan 2024 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Jan 2024 10:07 AM IST
सार

Weather News: सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस सीजन में ठंडक अगले महीने की 10 फरवरी तक बनी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 24 के बाद 28 जनवरी तक कोहरा और धुंध दोनों रहेगा। शाम होते ही शीतलहर की तीव्रता बढ़ेगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Some relief from sunshine, but no relief from cold, similar weather may last till 10th
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भीषण ठंड से गुजर रहे शहरियों को सोमवार को उस समय कुछ राहत मिली, जब तेज धूप निकली। हालांकि दिन ढलते ही फिर से गलन और ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के अंत तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

इस बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता भी बढ़ने की उम्मीद है। इससे मंगलवार को ऊंचे स्तर पर बादल (हाई क्लाउड) बनने से रात का पारा अगले 24 घंटे में बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन में धूप और रात में शीत अधिक पड़ने की वजह से 23 जनवरी को कोहरा देर तक बना रह सकता है।
विज्ञापन

इस बीच अधिकतम पारा 17.2 और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में हवा की रफ्तार 3.6 किमी प्रति घंटा रही, जिससे धूप में भी ठंड बनी रही।  सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस सीजन में ठंडक अगले महीने की 10 फरवरी तक बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 जनवरी तक कोहरा और धुंध दोनों रहेगा
उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंडक भी बनी रहेगी। धूप की वजह से हवा की नमी में आठ प्रतिशत की कमी रही। अधिकतम नमी 84 और न्यूनतम 55 प्रतिशत रही। बताया कि 24 के बाद 28 जनवरी तक कोहरा और धुंध दोनों रहेगा। शाम होते ही शीतलहर की तीव्रता बढ़ेगी।

निमोनिया से दो की मौत, 27 को हार्ट अटैक
जाड़े में वायरल संक्रमण के रोगियों को निमोनिया हो जा रहा है। पहले गले में संक्रमण होता है, फिर न्यूमोनाइटिस हो जाता है। निमोनिया के दो रोगियों की सोमवार को मौत हो गई। इसके साथ ही 27 रोगियों को हार्ट अटैक के लक्षण उभरने पर कार्डियोलॉजी में भर्ती किया गया।

ओपीडी में 245 रोगी आए, 67 ने इमरजेंसी में जांच कराई
इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 245 रोगी आए। 67 ने इमरजेंसी में जांच कराई। 27 रोगी हार्ट अटैक के लक्षण के साथ आए। इसके साथ ही हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक, निमोनिया और अस्थमा अटैक के रोगी भर्ती किए गए। मंधना के रहने वाले राजकिशोर (54) और लालबंगला के नितेंद्र (47) की निमोनिया से मौत हो गई। रोगियों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर हैलट रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed