फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, Mercury crossed 44, heat is increasing, the weather is expected to change on June 14

Kanpur Weather Update: पारा 44 पार! सुबह से चल रही लू...चटक धूप बढ़ा रही तपिश, 14 जून को मौसम बदलने के आसार

Tue, 13 Jun 2023 10:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Jun 2023 10:31 AM IST
सार

Weather Update: जलवायु परिवर्तन ने पारा 44 डिग्री तक पहुंचा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 10 बजे से ही चटक धूप लोगों को बेहाल कर रही है। गर्मी का आलम कुछ ऐसा है कि दोपहर में सड़क सन्नाटे की चादर ओढ़ लेती हैं। 14 जून को मौसम बदलने के आसार हैं।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, Mercury crossed 44, heat is increasing, the weather is expected to change on June 14
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सोमवार को सुबह 11 बजे ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 44.1 डिग्री और न्यूनतम 31 रिकार्ड किया गया। पूरे मंडल में कानपुर सर्वाधिक गर्म शहरों में शामिल रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी 48 घंटे तक इसी तरह की चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी जारी रहने की संभावना हैं।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार 14 जून को शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रात में उंचाई वाले बादल बन जाने के कारण रात का पारा भी पिछले तीन दिन से 30 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर चल रहा है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय के अनुसार सुबह से दोपहर बाद तक पांच किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलीं। इस बीच हवा में अधिकतम नमी 40 और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज की गई। तापमान में ज्यादातर बढ़ोतरी दोपहर 12 बजे से पहले ही हो जा रही है। पिछले दो दिनों से चढ़े तापमान के साथ लू के थपेड़े और उमस ने लोगों को बेहाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रहा कानपुर क्षेत्र के सबसे गर्म शहरों में पारा

  • महोबा-44.2 डिग्री
  • चित्रकूट व जालौन-43 डिग्री
  • कानपुर-44.1 डिग्री
  • बांदा 42.2 डिग्री
  • पिछले वर्ष 12 जून का अधिकतम तापमान- 44.6 डिग्री सेल्सियस

सुबह से चल रही लू, चटक धूप बढ़ा रही तपिश
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले तीन सालों में यह परिवर्तन हुआ है, जो साल दर साल बढ़ती जा रही है। पिछले तीन साल में सुबह 10 से 11बजे के बीच के तापमान में करीब छह डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है।

उमस से नहीं मिलेगी राहत
तापमान में ज्यादातर बढ़ोतरी दोपहर 12 बजे से पहले ही हो जा रही है। पिछले दो दिनों से चढ़े तापमान के साथ लू के थपेड़े और उमस ने लोगों को बेहाल किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 25 जून के बाद ही हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बीच बदली छाए रहने की संभावना है, मगर उमस से राहत नहीं मिलेगी।

सोमवार को 44 डिग्री पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, जून में सबसे गर्म दिन सोमवार का रहा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों ने दिनचर्या में परिवर्तन किया है। दोपहर में जरूरत पर ही लोग निकल रहे हैं। सुबह शाम बाजार से लेकर अन्य जरूरी कामों को किया जा रहा है। यही वजह है कि सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed