फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, It will rain intermittently, a series of clouds in the foothills of the Himalayas

Kanpur Weather Update: रुक-रुककर होगी बारिश, हिमालय के तलहटी में आई बादलों की श्रृंखला, जानें कैसा रहेगा मौसम

Fri, 04 Aug 2023 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले पांच दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे। सात अगस्त के बीच मेघ गर्जना, वज्रपात के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, It will rain intermittently, a series of clouds in the foothills of the Himalayas
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बादलों की शृंखला हिमालय के तलहटी इलाके में आ गई है। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी पड़ रहा है। इससे शहर में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। गुरुवार को 10 मिमी बारिश हुई है। तीन-चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी बादल शृंखला का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। साथ ही जम्मू-कश्मीर में चक्रवात है।  इसका असर मौसम पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

हवाओं में आ रही नमी का असर शहर के मौसम पर पड़ेगा। बारिश से राहत मिलेगी। इसके साथ ही धूप में उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले पांच दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे। सात अगस्त के बीच मेघ गर्जना, वज्रपात के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसमी गतिविधियों में बदलाव से बदलेगी स्थिति
गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से थोड़ा सा ज्यादा रहा है। मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया कि कुछ मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद मौसमी गतिविधियों में बदलाव से स्थिति बदलेगी।

तापमान
अधिकतम  -34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम     -25.8 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed