फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update,  Cold night due to overnight rain, winds blowing at a speed of 20 km

Kanpur Weather Update: रातभर बारिश से ठंडी हुई रात, 20 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Tue, 17 Oct 2023 10:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Oct 2023 10:14 AM IST
सार

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ का असर कई दिनों तक रहने से ठंड के दिनों का सिलसिला शुरू हो सकता है। 20 अक्तूबर के बाद दिन में तेज धूप रहेगी, लेकिन रात में ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update,  Cold night due to overnight rain, winds blowing at a speed of 20 km
kanpur weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते सोमवार की शाम को शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हुई, जिससे रात के समय मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन बारिश वाला मौसम बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन

सोमवार को दिन में बादल होने की वजह से तापमान दो डिग्री बढ़कर 35.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम को मौसम में बदलाव से पारा पांच डिग्री लुढ़क कर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्तूबर से दिन में आंधी भी चल सकती है।
विज्ञापन

इससे तापमान में ठंडक रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर कई दिनों तक रहने से ठंड के दिनों का सिलसिला शुरू हो सकता है। 20 अक्तूबर के बाद दिन में तेज धूप रहेगी, लेकिन रात में ठंड बढ़ सकती है। डॉ. पांडेय के अनुसार ठंड के मौसम शुरुआत ठीक समय से हो रही है। देरी होने पर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 से मौसम बदलने की है संभावना
18 अक्तूबर से मौसम बदलने की संभावना है। इस बीच रविवार से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। रात के समय बादल होने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है।

अगले तीन दिनों तक रात के समय बढ़ा रहेगा तापमान
बताया कि 18 और 19 अक्तूबर को लखनऊ और कानपुर के आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच बादल होने से रात के तापमान में 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस बीच अगले तीन दिनों तक रात के समय तापमान बढ़ा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed