फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Temperature below 40 degree but heat increased

Kanpur Weather: पारा 40 डिग्री के नीचे लेकिन उमस ने किया बेहाल, आंधी और बारिश की संभावना

Fri, 09 Jun 2023 12:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 09 Jun 2023 12:06 AM IST
सार

सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार केरल आ चुका मानसून कानपुर परिक्षेत्र में जून के अंत तक पहुंच सकता है। मानसून एक सप्ताह पीछे से चल रहा है। बीच में मौसमी गतिविधियां बदलीं तो मानसून ठिठक सकता है।

विज्ञापन
Kanpur Weather: Temperature below 40 degree but heat increased
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुरुवार को दिन का अधिक्तम तापमान लुढ़क कर 39.8 डिग्री पर आ गया लेकिन उमस भरी गर्मी की वजह से लोग बेहाल रहे। वास्तविक से अधिक गर्मी लोगों को महसूस हुई। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस स्थिति को वेट बल्ब तापमान कहते हैं। इसमें वास्तविक तापमान के मुकाबले गर्मी चार-पांच डिग्री से ज्यादा वाली लगती है। ऐसा हवाओं में नमी अधिक रहने के कारण होता है।

विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग विभाग के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 कम 25 डिग्री रहा। माहौल में नमी रहने की वजह उमस अधिक रही। डॉ. पांडेय ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र में दो-तीन दिन मौसमी गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं है। मौसम ऐसा ही रहेगा। बादल बढ़ेंगे तो दिन का तापमान एक-डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा और रात का बढ़ जाएगा। इस बीच धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा की संभावना है।

विज्ञापन

डॉ. पांडेय के अनुसार केरल आ चुका मानसून कानपुर परिक्षेत्र में जून के अंत तक पहुंच सकता है। मानसून एक सप्ताह पीछे से चल रहा है। बीच में मौसमी गतिविधियां बदलीं तो मानसून ठिठक सकता है। पूर्वी मध्य अरब सागर में बिपरजॉय चक्रवात बना हुआ है। यह आगे बढ़ रहा है। चक्रवात अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। यह भी मानसून की चाल को प्रभावित कर सकता है।

तापमान
अधिकतम- 39.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed