फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Forecast Today, Mausam Ki Jankari, Weather changed due to activity of western disturbance

Kanpur Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बदला मौसम, पूरे महीने रुक-रुककर बारिश की संभावना

Wed, 22 May 2024 11:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 May 2024 11:14 AM IST
सार

Kanpur Weather: डॉ. पांडेय के अनुसार अब प्री मानसूनी हवाओं का चक्र शुरू हो रहा है। इस बार मानसून समय से आने की बात कही जा रही है। इस पूरे महीने रुक-रुककर अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस वजह से नमी बढ़ेगी और तेज धूप के चलते उमस भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather Forecast Today, Mausam Ki Jankari, Weather changed due to activity of western disturbance
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पांच दिन बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री से करीब चार डिग्री घटकर 39.8 पर जरूर आ गया, लेकिन गया लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस बढ़ गई। इससे चिपचिपी वाली गर्मी शुरू हो गई है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हुआ है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। दिन में हवा की नमी में दो प्रतिशत और रात में 15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार इस पूरे महीने रुक-रुककर अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस वजह से नमी बढ़ेगी और तेज धूप के चलते उमस भी बढ़ेगी। पारा फिर से 40 या इससे ऊपर जा सकता है। हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 61 व न्यूनतम 36 प्रतिशत रही। जबकि अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री (एयरफोर्स के मॉनीटर में 41 व 29 डिग्री) रिकार्ड किया गया। डॉ. पांडेय के अनुसार अब प्री मानसूनी हवाओं का चक्र शुरू हो रहा है। इस बार मानसून समय से आने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

पिछले पांच दिनों में शहर में दिन का पारा

  • 13 को 38 डिग्री
  • 14 को 41 डिग्री
  • 15 को 41.8 डिगी
  • 16 को 42.4 डिग्री
  • 17 को 42.6 डिग्री
  • 18 को 44.8 डिग्री
  • 19 को 44.8 डिग्री
  • 20 को 43.8 डिग्री
  • 21 को 39.8 डिग्री

सीएसए का मौसम विज्ञान विभाग हीट इंडेक्स पर जारी करेगा पूर्वानुमान
हीट इंडेक्स एक ऐसा पैरामीटर है, जो मनुष्यों के लिए स्पष्ट तापमान या महसूस किए जाने वाले तापमान की गणना के लिए तापमान और आर्द्रता दोनों पर विचार करता है। यह उच्च तापमान पर आर्द्रता के प्रभाव को समझने में सहायता करता है। सीएसए के मौसम विभाग ने हीट इंडेक्स के रूप में एक पैरामीटर तैयार किया है जो तापमान पर आर्द्रता के प्रभाव के बारे में जानकारी देगा। डाॅ. पांडेय ने बताया कि 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान की स्थिति में हीट वेव की स्थिति बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed