{"_id":"6a8b133d86b32dfad7072fb7","slug":"kanpur-water-enters-30-houses-along-the-banks-of-the-pandu-river-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पांडु नदी किनारे के 30 मकानों में घुसा पानी, अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पांडु नदी किनारे के 30 मकानों में घुसा पानी, अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
Sun, 23 Aug 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
मकानों में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से बर्रा और गुजैनी के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। नदी किनारे के करीब 25 से 30 मकानों में पानी घुस गया। रविवार को जाॅइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए कंपोजिट विद्यालय में राहत शिविर बनाया गया है। राहत किट के लिए मांग भेजी गई है। कई परिवार रिश्तेदारों या अपने दूसरे मकानों में चले गए। कुछ किराये के मकानों में रह रहे हैं। एसडीएम ने पानी उतरने के बाद विशेष सफाई अभियान चलाने, कीटाणुनाशक का छिड़काव और पेयजल व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्रों को आवासीय योजना का लाभ देने की बात कही है।