{"_id":"66a146494272fcafd902e1df","slug":"kanpur-water-entering-lungs-due-to-septicemia-two-died-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सेप्टीसीमिया से फेफड़ों में उतर रहा पानी, दो की मौत, उमस भरे मौसम में वायरल संक्रमण तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सेप्टीसीमिया से फेफड़ों में उतर रहा पानी, दो की मौत, उमस भरे मौसम में वायरल संक्रमण तेज
Wed, 24 Jul 2024 11:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:54 PM IST
सार
डायरिया ठीक होने के बाद सांस तंत्र में संक्रमण हो रहा। हैलट में वायरल और बैक्टीरियल दोनों संक्रमण के रोगी पहुंच रहे।
विज्ञापन
हैलट अस्पताल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में उमस भरी गर्मी में गैस्ट्रोइंटाइटिस और वायरल फीवर के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमण रोगियों के शरीर में फैल जा रहा है, जिससे दूसरे अंग प्रभावित होने लगते हैं और रोगी सेप्टीसीमिया की स्थिति में पहुंच जा रहे हैं। बुधवार को सेप्टीसीमिया के दो रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा डायरिया के बाद रोगियों को निमोनिया के लक्षण उभर आ रहे हैं। फेफड़ों की झिल्ली में पानी उतर आ रहा है।
हैलट ओपीडी में पेट और बुखार के रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही। विशेषज्ञों का कहना है कि सीजनल बीमारियां फैल रही हैं। गोविंदनगर के रहने वाले राजकिशोर (60) और कल्याणपुर के विमलानंद (48) की मौत हुई है। सीनियर फिजीशियन डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में वायरल फीवर, गैस्ट्रोइंटाइटिस के अधिक रोगी रहे। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि बीमारियों की रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं।