फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Vyapar Bandhu meeting under chairmanship of DM issues ranging from house tax to Pink Toilets raised

Kanpur: डीएम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक, हाउस टैक्स से लेकर पिंक टॉयलेट की उठाई समस्याएं, दिए निर्देश

Sat, 25 Jul 2026 11:02 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 25 Jul 2026 11:02 AM IST
सार

Kanpur News: सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों ने हाउस टैक्स, पिंक टॉयलेट, अतिक्रमण और जल निकासी जैसी समस्याएं रखीं, जिस पर डीएम ने अनुपस्थित और गलत आख्या देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur Vyapar Bandhu meeting under chairmanship of DM issues ranging from house tax to Pink Toilets raised
कानपुर व्यापार बंधु की बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में व्यापार बंधु की बैठक हुई। व्यापारियों ने सिंचाई विभाग की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण, बाजारों में पिंक टॉयलेट, किराया अधिनियम के दुरुपयोग, हाउस टैक्स, मंडी समिति और सीएम ग्रिड योजना से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा।

विज्ञापन



विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापार बंधु की बैठकों में उठाए गए मामलों की संबंधित विभाग नियमित समीक्षा करें। व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, बिजली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और अन्य आधारभूत सुविधाओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। व्यापारियों ने मकड़ीखेड़ा, पत्रकारपुरम क्षेत्र में खुले नाले और कानपुर-शुक्लागंज पुल के साथ सर्विस रोड निर्माण की मांग रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Vyapar Bandhu meeting under chairmanship of DM issues ranging from house tax to Pink Toilets raised
कानपुर व्यापार बंधु की बैठक - फोटो : amar ujala

अभियंता जोन एक ने रिपोर्ट प्रस्तुत की
सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले से सहायक अभियंता सिंचाई विभाग विनोद कुमार को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी ने विनोद कुमार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने पेड़ों की छंटाई न होने की समस्या बताई। नगर निगम के अधिशासी अभियंता जोन एक ने छंटाई किए जाने की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Kanpur Vyapar Bandhu meeting under chairmanship of DM issues ranging from house tax to Pink Toilets raised
कानपुर व्यापार बंधु की बैठक - फोटो : amar ujala

गलत आख्या देने पर कार्रवाई के निर्देश
व्यापारियों द्वारा मौके पर कार्य न होने की जानकारी देने पर जिलाधिकारी ने गलत आख्या देने पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता जोन एक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने कोपरगंज रेडीमेड और होजरी बाजार में बाहर निकले बिजली के तारों को भूमिगत कराने की मांग उठाई। बैठक में उत्तर प्रदेश नगरीय परिसर किरायेदारी विनियमन अधिनियम के दुरुपयोग का मामला उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed