{"_id":"6131fd0b8ebc3ea75c6531f0","slug":"kanpur-viral-infection-causes-respiratory-failure-four-deaths-one-child-among-those-who-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वायरल संक्रमण से सांस तंत्र फेल, चार मौतें, मरने वालों में एक बच्चा भी, डेंगू का प्रकोप जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वायरल संक्रमण से सांस तंत्र फेल, चार मौतें, मरने वालों में एक बच्चा भी, डेंगू का प्रकोप जारी
Fri, 03 Sep 2021 04:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Sep 2021 04:17 PM IST
सार
कानपुर सहित आसपास के जिलों से ओपीडी में आने वाले नए 60 हजार रोगियों में आधे रोगी वायरल फीवर के हैं। इनमें डेंगू के भी रोगी हैं लेकिन जांच न होने की वजह से पुष्टि नहीं हो रही है। ज्यादातर रोगी घरों में रहकर इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
कानपुर हैलट में लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में वायरल फीवर और डेंगू का प्रकोप जारी है। वायरल संक्रमण के बाद एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) में जाने से गुरुवार को चार रोगियों की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी है।
डॉक्टरों का कहना है कि रोगी देर से अस्पताल आ रहे हैं। इससे स्थिति संभालनी मुश्किल पड़ रही है। जाजमऊ के चमड़ा कारीगर रहीम खान (55) को आठ दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार तड़के अचानक सांस रुकने लगी। परिजन क्षेत्र के एक नर्सिंगहोम ले गए, जहां कुछ देर बाद मौत हो गई।

बालरोग अस्पताल में एक 12 साल के बालरोगी को नवाबगंज से लेकर परिजन आए लेकिन मृत घोषित कर दिया गया। बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव ने बताया कि बच्चा ब्रॉट डेड रहा। उसे सीवियर एनीमिया भी था। इसी तरह हैलट इमरजेंसी में 55 वर्षीय रोगी की मौत हुई है।
उसे अति गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। मंधना क्षेत्र के रोगी आशुतोष (48) की कल्याणपुर के निजी नर्सिंगहोम में मौत हुई। वह पहले से गुर्दा और हाई ब्लड शुगर के रोगी रहे हैं। उनके भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि पांच दिन से बुखार आ रहा था।
क्षेत्रीय डॉक्टर ने जांच कराई तो प्लेटलेट्स काउंट कम निकला था। बाद में सांस और गुर्दे की दिक्कत बढ़ गई। इस पर हैलट ओपीडी में भी दिखाया था। गुरुवार रात हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए लेकिन मौत हो गई।