{"_id":"6a96a60a63365c9c8c07eb97","slug":"kanpur-mud-house-collapses-during-rain-elderly-woman-dies-after-being-buried-under-the-debris-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बारिश में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बारिश में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
Tue, 01 Sep 2026 03:46 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:46 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिससे मलबे में दबकर शकुंतला विश्वकर्मा (56) की मौत हो गई। घटना के समय उनके बेटे बाहर सो रहे थे, जबकि वह घर के भीतर थीं।
विज्ञापन
बारिश में कच्चा मकान भरभराकर गिरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह कच्चा मकान भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फुफवार राजथोक निवासी शकुंतला विश्वकर्मा (56) अपने तीन बेटों आतिश, संदीप और कुलदीप के साथ रहती थीं। उनके पति कन्हैया लाल की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बेटे कुलदीप ने बताया कि सोमवार रात बड़ा भाई आतिश दादा नगर स्थित एक फैक्टरी में नाइट ड्यूटी करने गया था। दूसरा भाई संदीप गुजरात में नौकरी करता है। बारिश के कारण वह पड़ोसी के बरामदे के बाहर सो रहा था, जबकि मां घर में थीं।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुलदीप के मुताबिक, रातभर हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक कच्चा मकान भरभराकर शकुंतला के ऊपर गिर गया। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।