फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence Update, Bulldozer can run on three illegal buildings of Vasi, KDA is conducting survey of illegal building of partner

Kanpur Violence Update: वसी की तीन अवैध इमारतों पर चल सकता है बुलडोजर, साझेदार की अवैध इमारत का केडीए करवा रहा सर्वे

Fri, 15 Jul 2022 05:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Jul 2022 05:14 AM IST
सार

नई सड़क हिंसा में आरोपी बिल्डर मोहम्मद हाजी वसी के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। प्रशासन उसकी अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाने की तैयार कर रही है। वहीं, वसी के साझेदार की भी अवैध पांच मंजिला इमारत का केडीए सर्वे करवा रहा है। 
 

विज्ञापन
Kanpur Violence Update, Bulldozer can run on three illegal buildings of Vasi, KDA is conducting survey of illegal building of partner
बिल्डर हाजी वसी और हयात जफर हाशमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नई सड़क बवाल के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी को फंडिंग करने के आरोपी बिल्डर हाजी वसी की चमनगंज क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही तीन इमारतों पर अगले महीने 10 तारीख के बाद बुलडोजर चल सकता है। सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई के मद्देनजर केडीए फूंक फूंककर कदम रख रहा है। तब तक स्वत: ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद स्वत: तोड़ने के लिए दी गई समयावधि भी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

केडीए ने बिल्डर हाजी वसी के चमनगंज, प्रेम नगर, बेकनगंज, अनवरगंज और जाजमऊ क्षेत्र में बने सात अवैध निर्माणों का ब्योरा जुटाया है। इनमें से चमनगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन अवैध निर्माणों को पहले गिराया जाना है। केडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद भी सुनवाई के लिए एक माह का वक्त दिया जाता है, ताकि यदि अवैध निर्माणकर्ता कमिश्नर कोर्ट या किसी न्यायालय में विकास प्राधिकरण के आदेश के खिलाफ अपील करना चाहे तो कर सकता है। 

विज्ञापन

ऐसे होने पर सुनवाई होगी, वरना नियमानुसार अवैध निर्माण ध्वस्त किया जा सकता है। उधर, प्राधिकरण सूत्रों के अनुसार कानपुर और प्रयागराज में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलने के खिलाफ पिछले माह एक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में प्रदेश सरकार जवाब दाखिल कर चुकी है। जवाब में कार्रवाई को नियमानुसार बताया गया। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 10 अगस्त मुकर्रर की गई है।

साझेदार की अवैध इमारत का भी हो रहा सर्वे
बिल्डर हाजी वसी के साझेदार अब्दुल रहमान की जाजमऊ में अवैध रूप से बनी पांच मंजिला इमारत में गुरुवार को दो गांवों की सीमा का पेंच फंस गया। गुरुवार रात तक मशक्कत करने के बाद भी केडीए के अफसर यह नहीं तय कर पाए कि यह इमारत गज्जूपुरवा की जमीन पर है या चंदारी गांव में स्थित है। शुक्रवार को तहसील की टीम भी टीएस सर्वे का अध्ययन करेगी, इसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार होगी।

विज्ञापन

केडीए ने 13 जुलाई को जाजमऊ स्थित बिल्डर हाजी वसी के साझेदार अब्दुल रहमान की अवैध रूप से बनी पांच मंजिला इमारत का टीएस सर्वे किया था। गुरुवार को केडीए में जोन - 1 के तहसीलदार अजीत सिंह, अमीन और टीएस (टोटल स्टेशन) सर्वे के विशेषज्ञ इसका अध्ययन करते रहे। अध्ययन में पता चला कि जिस जमीन पर यह इमारत बनी है, वहां गज्जूपुरवा और चंदारी के बार्डर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed