फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, Screws tightened on Hayat's close friends, six more buildings sealed, KDA filed report on builder Haji Vasi

Kanpur Violence: हयात के करीबियों पर कसा शिकंजा, छह और इमारतें सील, केडीए ने बिल्डर हाजी वसी पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 14 Jun 2022 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Jun 2022 11:38 AM IST
सार

सोमवार को केडीए की टीम ने अनवरगंज में हयात के करीबी दो बिल्डरों की इमारतें सील की हैं। केडीए ने बिल्डर हाजी वसी और उसके साथियों पर चार एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur Violence, Screws tightened on Hayat's close friends, six more buildings sealed, KDA filed report on builder Haji Vasi
केडीए ने बिल्डिंग्स कीं सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल के मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी के करीबियों पर शिकंजा कसना जारी है। मुख्य फाइनेंसर हाजी वसी की चार इमारतों को दोबारा सील कर उसके खिलाफ चार केस दर्ज किए गए हैं। वहीं दो अन्य करीबी बिल्डरों की दो इमारतों को भी केडीए ने सील कर दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को मुख्य रूप से फंडिंग करने वाला बिल्डर हाजी वसी है। 

विज्ञापन

रविवार को केडीए ने हाजी वसी की जाजमऊ स्थित इमारत सील की थी। सोमवार को चमनगंज में स्थित उसकी चार और इमारतों को सील कर दिया। इन चारों इमारतों में सीलिंग के बावजूद निर्माण कार्य हो रहा था। केडीए ने हाजी वसी और उसके साथियों पर चार एफआईआर दर्ज कराई हैं। हाजी वसी सभी केसों में आरोपी है, जबकि उसका साथी हमजा व आदिल एक-एक में आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन

सोमवार को फूल वाली गली अनवरगंज में बिल्डर राशिद सिद्दीकी की 93/195 व सूफियान बेग की 90/208 संख्या इमारत को केडीए ने सील कर दिया। केडीए के अफसरों का कहना है कि इन दोनों इमारतों का मानचित्र पास नहीं था। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूफियान व राशिद हयात के करीबी हैं। आशंका है कि हयात का भी पैसा इसमें लगा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। 

वसी की इन इमारतों को दोबारा सील किया गया 
केडीए ने जिन सील इमारतों में निर्माण कार्य होते पकड़ा है, उसमें 105/203, 88/248, 88/333 और 88/507 हैं। केडीए हाजी वसी व हयात से जुड़े और लोगों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर रहा है। चिन्हीकरण के बाद कार्रवाई होगी सूत्रों का कहना है कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाने की तैयारी है हालांकि अभी पुलिस, प्रशासन या केडीए के अफसर इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। धीरे-धीरे शिकंजा कसता जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed