फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: van full of passengers fell into an open drain, injuring three women

Kanpur: खुले नाले में गिरी सवारियों से भरी वैन, तीन महिलाएं जख्मी, मची चीख-पुकार

Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी धाम स्टेशन मोड़ पर अंधाकुप सड़क किनारे नाले पर पुलिया न होने से हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Kanpur: van full of passengers fell into an open drain, injuring three women
नाले में गिरी वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगागंज से पनकी धाम स्टेशन मोड़ पर शुक्रवार देर शाम सवारियों से भरी ईको वैन अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई। उसमें बैठी आठ सवारियों में से तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। चीख-पुकार मचने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने काफी जद्दोजहद कर उन्हें बाहर निकाला। 102 या 108 एंबुलेंस न मिलने पर घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया। बाद में पनकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात हाइड्रा मंगाकर कार बाहर निकलवाई।
विज्ञापन


पनकी एफ ब्लॉक निवासी जान मोहम्मद ने बताया कि देर शाम सवारियों से भरी एक ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खुले नाले में पलट गई। उसमें बैठी सवारियों की चीख पुकार सुनकर वे मौके पर पहुंचे। स्ट्रीट लाइटें न जलने की वजह से वहां अंधेरा था। लोगों ने मोबाइल की टार्च जलाकर देखा तो कार पलटी मिली। नाला करीब 10 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा है। लगभग आधी कार पानी के अंदर थी। उसमें बैठी महिलाएं, पुरुष चिल्ला रहे थे। कुछ लोग एक-दूसरे के हाथ पकड़कर नाले में उतरे। आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को बाहर निकाला। महिलाओं को चोट लगी थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद चालक भाग गया।
विज्ञापन

 

Kanpur: van full of passengers fell into an open drain, injuring three women
नाले में गिरी वैन - फोटो : अमर उजाला
यह मुख्य नाला पनकी मंदिर के गेट नंबर-चार से गंगागंज काली मठिया तक करीब एक किलोमीटर तक खुला है। आसपास के लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर वैन गिरी, वहां मोड़ के पास सड़क के दोनों तरफ कोई पुलिया नहीं बनी है और न ही संकेतक लगे हैं। अंधेरा होने पर राहगीरों को सड़क किनारे नाले का अंदाजा नहीं लग पाता जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।

नाले में सवारियों से भरी कार गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक घायलों को स्थानीय लोग निकालकर घर भेज चुके थे। पुलिस घायलों की जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच की जा रही है। - मनोज कुमार भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक, पनकी थाना

नाले में कार गिरने की जानकारी नहीं है। पनकी मंदिर से गंगागंज रोड पीडब्ल्यूडी की है। इसके एक तरफ नगर निगम का नाला है और दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी ने नाला बनवाया है। शुक्रवार को मौके पर दिखवाया जाएगा। - कमलेश दिवाकर, प्रभारी अभियंता, जोन - पांच, नगर निगम

ये नाले भी हैं खुले
सीसामऊ नाला, रफाका (गंदा) नाला, सीओडी नाला, आरबीआई नाला, कल्याणपुर-सिंहपुर रोड नाला, बाजिदपुर नाला, छबेलीपुरवा नाला, परमिया नाला, रानीघाट नाला आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed