फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur uproar: Two arrested, FIR on 14

जूही बवाल: दो गिरफ्तार, 14 पर एफआईआर, उपद्रव की जड़ तलाशने में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया

Sat, 26 Mar 2022 01:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Mar 2022 01:32 PM IST
सार

जूही लाल कॉलोनी में हुए बवाल के मामले में क्राइम ब्रांच माहौल बिगाड़ने वालों के बारे में पता कर रही है। आखिर भीड़ किसके कहने पर इकट्ठा हुई थी। टीम ने दोनों पक्षों के कई लोगों से पूछताछ भी की है।

विज्ञापन
Kanpur uproar: Two arrested, FIR on 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के जूही लाल कॉलोनी में गुरुवार रात हुए बवाल के मामले में किदवईनगर पुलिस ने देर रात बजरंग दल के दक्षिण जिला सह संयोजक विशाल बजरंगी की तहरीर पर चार नामजद और 10 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने केस में नामजद अरबाज और शादाब को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच को भी तफ्तीश में लगाया गया है। जूही लाल कॉलोनी में गुरुवार को युवती को बहलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग को लेकर युवती के पक्ष ने पहले थाने में हंगामा किया फिर युवक के घर के बाहर नारेबाजी की थी। इससे माहौल खराब हो गया था। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में धक्का मुक्की शुरू हो गई थी। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए बिल्ले भी नोंच लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद साउथ जोन, आरएएफ ने पहुंचकर स्थिति काबू की थी। मामले में पुलिस ने गुरुवार रात  2.52 बजेे बजरंग दल के विशाल बजरंगी की तहरीर पर आमिर खान काके टेंट हाउस, अरबाज, शादाब, छोटू व आठ- 10 अन्य के खिलाफ 147, 148 (भीड़ में शामिल होकर हिंसा व उपद्रव करने) 149 (बलवा) 336 (दूसरे के जीवन को संकट में डालना), 323 ,504, 506 (मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना), 511 (घोर अपराध किए जाने का प्रयत्न करना), 552 (हमले की नीयत से बिना अनुमति घर में घुसना), 34 (अपराध करने का सभी लोगों का एक इरादा), 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) समेत अन्य गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज की।

एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने क्राइम ब्रांच को भी लगाया है। क्राइम ब्रांच माहौल बिगाड़ने वालों के बारे में पता कर रही है। आखिर भीड़ किसके कहने पर इकट्ठा हुई थी। टीम ने दोनों पक्षों के कई लोगों से पूछताछ भी की है। एहतियात के तौर पर कॉलोनी में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed