फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Unnao's woman freed from Sheikh's clutches in Oman, will soon return home

कानपुर: ओमान में शेख के चुंगल से उन्नाव की महिला कराई मुक्त, जल्द होगी वतन वापसी

Sun, 04 Jul 2021 01:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Jul 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Unnao's woman freed from Sheikh's clutches in Oman, will soon return home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
ओमान में फंसी उन्नाव की महिला को स्थानीय पुलिस ने मुक्त करवा लिया है। महिला अब ओमान स्थित भारतीय दूतावास में सुरक्षित है। कोरोना जांच होने के बाद उसको एक दो दिन के भीतर भारत भेजा जाएगा। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के संपर्क में अभी भी वहां फंसी तीन और महिलाएं हैं।
विज्ञापन


जिनको मुक्त कराने का प्रयास जारी है। ये सभी कानपुर और उन्नाव की हैं। ओमान में एक शेख के घर दबिश देकर वहां की पुलिस ने उन्नाव की एक और महिला को मुक्त करवाकर भारतीय दूतावास के अफसरों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में कानपुर से दो आरोपी मुजम्मिल और अतिउर्रहमान व बंगलूरू से अमीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की तफ्तीश जारी है। इस बीच डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल से ओमान में फंसी तीन चार महिलाओं ने संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेज आपबीती बताई और वहां से मुक्त कराने के लिए गुहार लगाई। डीसीपी ने विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी थी। तब जाकर एक महिला को छुड़ाया जा सका है। वहीं डीसीपी को जानकारी मिली है कि ओमान में ही गोवा की भी एक महिला फंसी हुई है। डीसीपी ने इसकी जानकारी गोवा पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed