फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Unidentified vehicle runs over motorcycle on highway bike dragged for 10 meters youth dies

कानपुर हादसा: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, 10 मीटर दूर तक घिसटी, सिर फटने से युवक की मौत, जांच शुरू

Wed, 16 Sep 2026 10:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 16 Sep 2026 10:24 AM IST
सार

Kanpur Accident News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक को हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Unidentified vehicle runs over motorcycle on highway bike dragged for 10 meters youth dies
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बाइक से एजेंसी जा रहे युवक को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लाहौरपुर निवासी अल्ताफ (22) पुत्र इमामुद्दीन के रूप में हुई है। वह पिछले कई महीनों से सरसौल कस्बे में रहकर एक एजेंसी में मैकेनिक का काम करता था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे अल्ताफ रोज की तरह अपनी बाइक से रूमा स्थित एजेंसी जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्ताफ उछलकर हाईवे पर जा गिरा और बाइक करीब 10 मीटर दूर तक घिसटती चली गई।

विज्ञापन





घायल युवक को सीएचसी भेजा
हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और खून से लथपथ हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अल्ताफ को सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed