{"_id":"6995db6ad8b1a753a005807d","slug":"kanpur-umpire-unable-to-escape-bee-attack-falls-to-his-death-several-players-and-scorers-injured-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी और स्कोरर भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी और स्कोरर भी घायल
Wed, 18 Feb 2026 09:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:02 PM IST
सार
मधुमक्खियों के हमले के बाद अंपायर की गिरकर मौत हो गई। हादसा शुक्लागंज के राहुल सप्रू मैदान पर हुआ।
विज्ञापन
अंपायर मानिक गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैच के दौरान अंपायर पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। उम्र अधिक होने के कारण वह दौड़ नहीं सके और गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनका निधन हो गया। मधुमक्खियों के हमले से कई खिलाड़ी व स्कोरर घायल हुए हैं। यह घटना शुक्लागंज के राहुल सप्रू मैदान पर बुधवार दोपहर बाद हुआ।
फीलखाना निवासी 65 वर्षीय मनिक गुप्ता क्रिकेट अंपायर थे और 30 वर्षों से केसीए के अंपायरिंग पैनल के अंपायर थे। बुधवार को शुक्लागंज स्थित राहुल सप्रू मैदान पर केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट लीग के मैच था। इसमें मानिक गुप्ता मैच अंपायर थे। मैच समाप्त होने के बाद वहां बी मैदान पर पहुंचें। वहां दूसरा मैच चल रहा था जिसमें उनके साथी अंपायरिंग कर रहे थे, तो उन्होंने कहा कि मैच खत्म हो जाए तो दोनों लोग घर साथ चलेंगे। इसके बाद वह मैदान के किनारे बैठ गए। इसके कुछ देर बाद ही मधुमक्खियों के झुंड ने मैदान पर हमला कर दिया। कई खिलाड़ियों व स्कोर को काटा।
यह देख मानिक बचने के लिए भागे लेकिन गिर गए और पचास से अधिक मधुमक्खियों ने उनपर हमला बोल दिया। लगभग दस मिनट तक मधुमक्खियों ने उनको नहीं छोड़ा। फिर आनन-फानन में पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू अपनी कार से शुक्लागंज में उन्हें दो-तीन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सभी ने अपने यहां भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें केसीए पदाधिकारी हैलट भी लाए, लेकिन मौत हो चुकी थी। वह ह्रदय रोग से पीड़ित थे तो उन्हें कार्डियोलॉजी भी ले जाया गया। लेकिन, वहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। जानकारी पर परिजन भी पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मानिक की चार बेटियां हैं जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। चौथी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह भागवत दास घाट पर किया जाएगा।

यह बेहद ह्रदय को दुखी करने वाली घटना है। मानिक केसीए के वरिष्ठ अंपायरों थे। केसीए परिवार की ओर से उनके परिवार को हरसंभव मदद की जाएगी और केसीए पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ा है। - डॉ. संजय कपूर, केसीए चेयरमैन