फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two youths died after being hit by a train while crossing the railway track

Kanpur: रेलवे ट्रैक पार करने में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 03 May 2025 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 10:27 PM IST
सार

Kanpur News: रेलवे ट्रैक पार करने में ट्रेन से कटकर दो युवकों की जान चली गई। घटना कैंट और काकादेव थानाक्षेत्र में हुई।

विज्ञापन
Kanpur: Two youths died after being hit by a train while crossing the railway track
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ट्रैक पार करने में शुक्रवार को दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा कैंट और काकादेव थानाक्षेत्र में हुई। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फाई साहब का हाता निवासी जयप्रकाश (32) लाल बंगला में एक अलमारी के कारखाने में पेंटिंग का काम करता था। भाई अनिल और सोनू में वह दूसरे नंबर का था। पिता राजकुमार देहांत हो चुका है। मां और दो बहनें रजनी और लक्ष्मी हैं।

विज्ञापन


अनिल ने बताया कि जयप्रकाश की दिमाग की दवा चलत रही थी। वह शुक्रवार सुबह 10 बजे काम के लिए मुरे कंपनी पुल के नीचे से ट्रैक पार कर लाल बंगला टेंपो पकड़ने के लिए जाने लगा तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घरवालों को शनिवार की सुबह हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन


रावतपुर क्रासिंग पर शनिवार शाम चार बजे शिवराजपुर के वार्ड नंबर एक निवासी रामकुमार गौतम (28) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्सप्रेस के आने पर क्रॉसिंग बंद थी। युवक नीचे से होकर ट्रैक पार कर रहा था तभी चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed