फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two FIRs filed against Dinu's partner Ram Khilawan for fraud

Kanpur: दीनू के साथी राम खिलावन पर हुईं धोखाधड़ी की दो एफआईआर

Sun, 03 Aug 2025 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Aug 2025 12:13 AM IST
सार

लाटूश रोड के प्रताप राव वाल्मीकि और परमियापुरवा के प्रज्जवल तिवारी की तहरीर पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई।

विज्ञापन
Kanpur: Two FIRs filed against Dinu's partner Ram Khilawan for fraud
अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या में सोनभद्र जेल में बंद धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय के साथी राम खिलावन पर नवाबगंज थाने में दो एफआईआर हुई हैं। यह कार्रवाई जाली दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने, धमकी देने, मारपीट, गाली गलौज करने, बंधक बनाने के आरोप में की गई। पहली रिपोर्ट शुक्रवार देर रात लाटूश रोड के प्रताप राव वाल्मीकि और दूसरी शनिवार को परमियापुरवा के प्रज्जवल तिवारी की तहरीर पर हुई। राम खिलावन के साथ नवाबगंज के सुधीर मिश्रा और अज्ञात भी नामजद हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक प्रताप राव वाल्मीकि का कहना है कि उन्हें पिछले वर्ष जागेश्वर मंदिर क्षेत्र के सुधीर मिश्रा ने नवाबगंज के राम खिलावन के साथ मिलकर जमीन बेचने की जानकारी दी। उन्होंने और भाई विशाल ने सुधीर मिश्रा के अकाउंट में पिछले साल 28 नवंबर और पांच दिसंबर को दो लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए। उन्होंने 25 हजार रुपये नकद भी दिए। आरोपियों ने उन्हें नोटरी इकरारनामा दिया जबकि कब्जा बैनामा के लिए समय देने की बात कही। कुछ दिन बाद आरोपियों ने भूमि संबंधित दस्तावेज दिए। उनकी जांच कराने पर सभी प्रपत्र फर्जी निकले जब उन्होंने राम खिलावन से रुपये वापस मांगे तो आनाकानी की। नवाबगंज पुलिस ने राम खिलावन, सुधीर मिश्रा और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन


परमियापुरवा के उज्जवल मिश्रा ने भी राम खिलावन और सुधीर मिश्रा के खिलाफ थाने में दी तहरीर के मुताबिक 26 नवंबर 2024 को सुधीर मिश्रा को एक लाख रुपये का चेक और 50 हजार रुपये नकद दिए। आरोपियों ने उन्हें जमीन के फर्जी दस्तावेज दिए जब उन्होंने रामखिलावन से शिकायत की तो उसने 15 दिन के अंदर रुपये देने का वादा किया। समय बीत जाने पर भी रुपये न देने पर उन्होंने फिर से मांग की तो आरोपियों ने बंधक बनाकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। राम खिलावन और दीनू एक साथ काम करते थे। ऐसे में दीनू की संलिप्ता देखी जा रही है। राम खिलावन के खिलाफ जमीन कब्जा करने, रंगदारी मांगने के कई एफआईआर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed