{"_id":"5bbc2e7d867a55283c666098","slug":"kanpur-to-mumbai-direct-flight-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई कानपुर-मुंबई हवाई सेवा, ये है फ्लाइट का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुई कानपुर-मुंबई हवाई सेवा, ये है फ्लाइट का समय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:07 PM IST
सार
- 189 सीटर है विमान
- 53 प्रतिशत सीटें पहले दिन रहीं खाली
- मुंबई से 145 यात्री आए, यहां से 88 यात्री गए
- विमान को कैनन वॉटर सैल्यूट दिया गया
विज्ञापन
डेमो पिक
विस्तार
कानपुर शहर से मुंबई के लिए सोमवार से पहली हवाई सेवा शुरू हो गई। मुंबई से 145 यात्री कानपुर आए और यहां से 88 यात्री मुंबई गए। स्पाइस जेट के इस विमान ने अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा और एयरफोर्स स्टेशन कमांडर बीएन कुमार ने विमान को झंडी दिखाई।
विमान मुंबई से 40 मिनट देरी से उड़ा था और अपने निर्धारित समय (1:15) से दो मिनट पहले यहां आ गया। विमान जैसे ही अहिरवां एयरपोर्ट की हवाई पट्टी की परिधि मेें आया, लोगों ने हाथ उठाकर यात्रियों का अभिवादन किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से विमान को कैनन वॉटर सैल्यूट (पानी की बौछार) भी दिया गया।
मुंबई से कानपुर आने वाले यात्रियों के चेहरे पर पहली हवाई सेवा की खुशी देखते ही बन रही थी। आने वाले यात्रियों में ज्यादातर कानपुर के ही रहने वाले थे। मुंबई से आने वाले 145 यात्रियों में 56 यात्री ऐसे थे, जिन्होंने दो दिन के भीतर टिकट कराए थे, वह भी सामान्य किराया दर (4099 रुपये) पर। वहीं जाने वाले 88 यात्रियों में 18 यात्री ऐसे रहे, जिन्होंने दो दिन में टिकट बुक कराए। यह टिकट भी सामान्य किराया दर (4199) पर मिले।

स्पाइस जेट कंपनी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होने की उम्मीद है। हवाई सेवा के संचालन में एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक जमील खालिक के अलावा कई संचालन ऑफिसर भी मौजूद रहे। यात्रियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
यह है फ्लाइट का समय
मुंबई-कानपुर फ्लाइट
10:50 बजे सुबह मुंबई से यात्रियों को लेकर उड़ेगा विमान
1:15 बजे दोपहर में कानपुर पहुंचेगा हवाई जहाज
कानपुर-मुंबई फ्लाइट
2 बजे दोपहर में चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा
4:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा