{"_id":"6a97e0ee9e9107f28903931e","slug":"kanpur-to-become-defence-manufacturing-hub-regional-defence-workshop-organized-msme-join-defence-supply-chain-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब: रीजनल डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन, रक्षा आपूर्ति से जुड़ेंगे एमएसएमई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब: रीजनल डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन, रक्षा आपूर्ति से जुड़ेंगे एमएसएमई
Wed, 02 Sep 2026 02:10 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:10 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को बिठूर स्थित एटरनिटी होटल में स्ट्रेटेजिक उत्तर प्रदेश: कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप' का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
वर्कशॉप की जानकारी देते पदाधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर को देश का प्रमुख डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। बिठूर स्थित एटरनिटी होटल में स्ट्रेटेजिक उत्तर प्रदेश: कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप का भव्य आयोजन किया गया। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कानपुर के स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को राष्ट्रीय रक्षा आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ना और क्षेत्र में भारी निवेश आकर्षित करना है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में ओआरएफ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर हर्ष वी पंत, कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी ने भी अपने विचार रखे। प्रथम सत्र में यूपी डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत कानपुर का औद्योगिक इकोसिस्टम विषय पर विचार-विमर्श हुआ। संचालन ओआरएफ के डॉक्टर विवेक मिश्रा ने किया। इसमें जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह सहित रक्षा एवं तकनीक जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रही।
विज्ञापन
ये सत्र भी हुए आयोजित
इनमें डीएमएसआरडीई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष दुबे, डेटम एडवांस्ड कंपोजिट्स के उप प्रबंध निदेशक तनय तिवारी, एयरोस्पेस एवं एविएशन सेक्टर स्किल काउंसिल के सीईओ संघरक्षका वी पी, गोविंद नारायण एंड ब्रदर्स के सीईओ देवांश गर्ग और यूएसआईबीसी के निदेशक उदय अरुण प्रमुख हैं। द्वितीय सत्र में रक्षा निर्माण को मजबूत करने के लिए नीतिगत एवं संस्थागत सुधार पर बात हुई। डॉक्टर समीर पाटिल के संचालन में होने वाले इस सत्र में टीकेएमएस इंडिया के उपाध्यक्ष कमोडोर अनिल जय सिंह, रक्षा मंत्रालय के पूर्व वित्तीय सलाहकार अमित कौशिश, डेल्टा कॉम्बैट सिस्टम्स के चेयरमैन संतोष कुमार, ईवाई के मैनेजर बलप्रीत सिंह ने भी विचार रखे।