{"_id":"69501b775f255fd3ab081f3a","slug":"kanpur-tiles-contractor-fed-up-with-illness-commits-suicide-by-hanging-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बीमारी से तंग आकर टाइल्स ठेकेदार ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बीमारी से तंग आकर टाइल्स ठेकेदार ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 27 Dec 2025 11:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
टाइल्स ठेकेदार ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में शनिवार शाम को गुर्दे की बीमारी से परेशान टाइल्स ठेकेदार ने फंदा लगाकर जान दे दी। मिर्जापुर निवासी एंथोनी मैसी (45) टाइल्स व पत्थर लगाने का कार्य करते थे। बेटे पीटर मैसी ने बताया कि शनिवार सुबह वह और मां संजना रोज की तरह काम पर चले गए थे। पिता घर पर थे। देर शाम जब मां घर आईं तो उन्हें मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो पिता का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक एंथोनी को करीब दो वर्ष से किडनी की गंभीर बीमारी थी। बीमारी और आर्थिक बोझ से मानसिक तनाव में थे। थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।