फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Thug Vishnu Babu would have bought 21 Scorpios if he had got a ticket for the Lok Sabha

कानपुर: लोकसभा का टिकट मिलता तो 21 स्कार्पियो खरीदता ठग विष्णु बाबू, संघ पदाधिकारियों को ठगता आ रहा

Sun, 25 Jul 2021 02:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 25 Jul 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Thug Vishnu Babu would have bought 21 Scorpios if he had got a ticket for the Lok Sabha
पीड़िता पूजा बंसल से ठगे 25 लाख - फोटो : amar ujala
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल के साथ जालसाजी के मामले में प्रकाश में आया विष्णु बाबू दिवाकर (विष्णु दिवाकर) 2014 से कभी भाजपाई तो कभी संघ का पदाधिकारी बनकर भाजपाइयों और संघ के लोगों को ठग रहा है।
विज्ञापन


कई साल पहले इसने संघ के एक पदाधिकारी के सामने इच्छा जताई थी कि यदि उसे लोकसभा का टिकट मिल जाता है तो वह अपने नामांकन में शामिल करने के लिए एक साथ 21 नई स्कार्पियो खरीदेगा। 2014 में इटावा से लोकसभा का टिकट पाने के लिए इसने संघ के पदाधिकारियों पर डोरे डालना शुरू किया था।
विज्ञापन


कुछ हद तक वह कामयाब भी हो गया था, इसकी चाल समझ में आते ही टिकट मिलते-मिलते रह गया था। वर्तमान में वह भाजपा में किसी पद पर नहीं है, लेकिन संपर्क कई बड़े नेताओं से साध रखे है। विष्णु दिवाकर के जालसाजी के शिकार सिर्फ भाजपा के लोग ही नहीं संघ के कई पदाधिकारी भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के एक वर्तमान पदाधिकारी के परिजनों को और इटावा के कुछ स्थानीय लोगों को भी काफी पहले नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ठग चुका है। वह बसपा में भी रह चुका है। इतने लंबे समय से जालसाजी करते रहने के बावजूद उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि विष्णु बाबू दिवाकर नाम से कोई भी व्यक्ति पार्टी में किसी दायित्व पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed