फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three more special trains will run for Prayagraj on MahaKumbh

Kanpur: महाकुंभ पर प्रयागराज के लिए तीन और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 16 Jan 2025 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Three more special trains will run for Prayagraj on MahaKumbh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
महाकुंभ पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-टूंडला बाया गोविंदपुरी के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी। इनमें एक जोड़ी ट्रेन दुर्ग-टूंडला और दो जोड़ी ट्रेनें श्री सिद्धारूढ़ा-टूंडला के बीच चलेंगी। गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग-टूंडला 16 फरवरी को प्रयागराज से सुबह 11:15 बजे चलेगी। ट्रेन 15:40 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। यहां पर पांच मिनट रुककर टूंडला के लिए रवाना होगी। वहीं, वापसी गाड़ी नंबर 08796 टूंडला से 17 फरवरी को चलकर रात आठ बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुककर रात एक बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन


गाड़ी नंबर 07379 श्री सिद्धारूढ़ा-टूंडला 21 जनवरी की शाम 6:35 बजे प्रयागराज से चलकर रात 9:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुककर टूंडला के लिए रवाना होगी। वापसी ट्रेन नंबर 07380 टूंडला से 23 जनवरी को चलकर रात आठ बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां मिनट रुककर रात एक बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन


गाड़ी नंबर 07381 श्री सिद्धारूढ़ा-टूंडला आठ फरवरी की सुबह 11:15 बजे प्रयागराज से चलकर दोपहर 3:40 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुककर टूंडला के लिए रवाना होगी। वापसी गाड़ी नंबर 07382 टूंडला से नाै फरवरी को चलकर रात आठ बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी और रात 1.05 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed