फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three and a half lakhs recovered from woman's scooty, static team seized money

कानपुर: महिला की स्कूटी से साढ़े तीन लाख बरामद, स्टेटिक टीम ने जब्त किए रुपये

Thu, 27 Jan 2022 03:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 27 Jan 2022 03:01 PM IST
सार

चकेरी छबीलेपुरवा में बुधवार शाम स्टैटिक टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला की स्कूटी से 3.50 लाख रुपये बरामद किए। फिर टीम स्कूटी समेत महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई। चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने पर रकम जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Three and a half lakhs recovered from woman's scooty, static team seized money
चकेरी थाना कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी छबीलेपुरवा में बुधवार शाम स्टेटिक टीम ने चेकिंग के दौरान एक महिला की स्कूटी से 3.50 लाख रुपये बरामद किए। टीम महिला को नगदी समेत थाने ले गई। जहां महिला द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर रुपए जब्त कर लिए गए।

विज्ञापन


बुधवार शाम को स्टेटिक टीम छबीलेपुरवा में वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी थाने के दरोगा अमित चौधरी ने टीम के साथ एक स्कूटी सवार महिला को रोका। स्कूटी लखनऊ नंबर पर रजिस्टर्ड थी।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने तलाशी के दौरान स्कूटी से 3.50 लाख रुपये बरामद किए। फिर टीम स्कूटी समेत महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई। जहां महिला ने पूछताछ के दौरान अपना नाम लखनऊ के अलीगंज निवासी अंसारी फरीदा बानो बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने जानकारी दी कि वह दुकान खरीदने के लिए अपनी ज्वेलरी बेचकर आई है। इसके बाद पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए ज्वेलरी शॉप मालिक से संपर्क किया। तो शॉप मालिक ने महिला से ज्वेलरी खरीदने की बात से ही इनकार किया।


चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्टेटिक टीम ने महिला के स्कूटी से 3.5 लाख रुपए बरामद किए हैं। महिला द्वारा पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने पर रकम जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed