फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Three accused arrested and sent to jail for slitting the throat of a young man

Kanpur: युवक की गला रेतकर हत्या करने में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेज गया जेल

Wed, 22 Oct 2025 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Oct 2025 09:05 PM IST
सार

वारदात जाजमऊ थाना क्षेत्र के बाजपेईनगर में 21 जुलाई को हुई थी। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर  जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
Kanpur: Three accused arrested and sent to jail for slitting the throat of a young man
पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाजमऊ थाना क्षेत्र के बाजपेईनगर ऊंचा टीला में बीती 21 जुलाई को युवक की गला रेतकर हत्या करने में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाजपेईनगर ऊंचा टीला निवासी लोडर चालक अरबाज खान (20) बीती 21 जुलाई की रात को फोन पर बात करने के बाद घर से निकला था। 22 जुलाई को उसका रक्तरंजित शव घर कुछ दूरी पर गंगा किनारे पड़ा मिला था।

विज्ञापन


पुलिस ने अरबाज के पिता रियाज की तहरीर पर इलाके के समीर, शोएब, अरमान, मुस्लिम और मुख्तार समेत उसके साथियों के खिलाफ रंजिश में बेटे की हत्या रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शोएब और समीर को पहले जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अरमान कटी, मुस्लिम मियां और मुख्तार को बुधवार को प्याेंदी गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed