फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Threat to blow up Passport Office; LIU and Bomb Disposal Squad evacuate staff and conduct search

Kanpur: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, एलआईयू और बम निरोधक दस्ते ने स्टाफ को बाहर निकालकर ली तलाशी

Wed, 18 Mar 2026 11:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 18 Mar 2026 11:02 PM IST
सार

Kanpur News: पासपोर्ट कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिला। एलआईयू और बम निरोधक दस्ते ने स्टाफ को बाहर निकालकर तलाशी ली।  सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक अभियान चला।

विज्ञापन
Kanpur: Threat to blow up Passport Office; LIU and Bomb Disposal Squad evacuate staff and conduct search
बम निरोधक दस्ते ने की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद पुलिस, एलआईयू, खुफिया और बम निरोधक दस्ते ने स्टाफ को बाहर कर परिसर की तलाशी ली। करीब डेढ़ घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने होटल प्रिस्टीन, विशाल मेगा मार्ट और दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर की भी जांच की। हालांकि, जांच टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन


एलआईयू सूत्रों के मुताबिक सुबह 10:30 बजे पासपोर्ट कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल आया। इसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ई-मेल पढ़ते ही अधिकारियों ने डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव को सूचना दी। डीसीपी सेंट्रल ने तुरंत स्वरूपनगर और नजीरबाद थाने के फोर्स को मौके पर भेजा। स्वरूपनगर एसीपी शिखर कुमार भी पहुंचे। उन्होंने एलआईयू स्टाफ और बम निरोध दस्ते के साथ मिलकर पूरे स्टाफ को बाहर कर कार्यालय की तलाशी ली।
विज्ञापन


पुलिस और बम निरोधक दस्ते के जांच करने से लोगों में दहशत हुई। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने इसे सामान्य जांच बताकर किनारे किया। यह अभियान सुबह 11:30 से दोपहर एक बजे तक चला लेकिन कोई संवेदनशील वस्तु नहीं मिली। पुलिस के अधिकारी इसे शरारत बता रहे हैं। ई-मेल भेजने वाले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने धमकी भरा ई-मेल आने की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस, एलआईयू और बम निरोधक दस्ते को भेजकर जांच कराई गई। किसी तरह की कोई संवेदनशील या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। - अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed